न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता में बड़ा हादसा, रेलवे की बिल्डिंग में लगी आग; 9 की मौत

कोलकाता के स्ट्रैंड रोड इलाके में सोमवार शाम एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर लगी। इ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Mar 2021 8:51:43

कोलकाता में बड़ा हादसा, रेलवे की बिल्डिंग में लगी आग; 9 की मौत

कोलकाता के स्ट्रैंड रोड इलाके में सोमवार शाम एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर लगी। इसे बुझाने के लिए मौके पर 15 फायर टेंडर भेजे गए। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 फायर फाइटर, 2 पुलिसकर्मी और एक पुलिस के ASI शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि वे इस घटना पर राजनीति नहीं कर रही हैं, लेकिन रेलवे ने रेस्क्यू के लिए बिल्डिंग का नक्शा ही उपलब्ध नहीं कराया। CM ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है तथा परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में दुखद आग के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की मंजूरी दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया। खबर है कि आग लगने से पहले बिल्डिंग की इमारत में धमाका हुआ था।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस मिनिस्टर सुजीत बोस ने बताया कि इस इमारत में ईस्टर्न और साउथ ईस्टर्न रेलवे के ऑफिस हैं। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग शाम 6:10 बजे लगी थी। इसके बाद कोलकाता नगर निगम के महापौर फिरहाद हकीम और फायर मिनिस्टर सुजीत बोस मौके पर पहुंच गए। बोस ने बताया कि कम जगह होने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अपने काम में जुटे रहे।

पुलिस ने बताया कि न्यू कोइलाघाट बिल्डिंग में आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक कम्प्यूटराइज्ड टिकट बुकिंग सेंटर था। आग लगने के बाद पूर्वी रेलवे के सभी जोन में टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग रोक दी गई है। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने के लिए रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया। ज्यादातर फ्लोर को खाली करा लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती