न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें, क्यों उठता है तूफान, बरतें ये सावधानी

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 7 मई और 8 मई को हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज तूफान और बारिश आने की आशंका बनी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 5:35:40

जानें, क्यों उठता है तूफान, बरतें ये सावधानी

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 7 मई और 8 मई को हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज तूफान और बारिश आने की आशंका बनी हुई है। जिसके कारण मौसम विभाग ने देश के करीब एक दर्जन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। एकसाथ इतने बड़े पैमाने पर संभवत: पहली बार चेतावनी जारी की गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने सावधानी बरतने के साथ इमरजेंसी सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सबसे बड़ा कारण वातावरण से लगातार जारी खिलवाड़ है, जिसके चलते प्राकृतिक आपदाएं आती हैं और तबाही मचाती हैं।

क्यों उठता है तूफान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंडी हवाओं के तूफान का रूप लेने के पीछे वजह ‘डाउनबस्र्ट’ है। यानी हवा चलने के दौरान नीचे ओर दबाव बढ़ता है और जब वह जमीन से टकराती है तो बाहर की तरफ धक्का मारती है, जिससे तेज हवाएं तूफान में बदल जाती हैं। जो डाउनबस्र्ट ढाई मील से छोटे होते हैं, उन्हें ‘माइक्रोबस्र्ट’ कहते हैं।

आंधी का कारण

जिस क्षेत्र में वायुमंडलीय दबाव कम होता है, वहां आंधी का माहौल बनता है। जब दबाव सीमा से ज्यादा हो जाता है तो ठंडी हवा जमीन की तरफ आती है और वही हवा तेजी से ऊपर की तरफ उठती है। हवा की रफ्तार जब ज्यादा हो जाती है तो वो आंधी का रूप ले लेता है।

सबसे खतरनाक तूफान

- भोला साइक्लोन : 8 नवंबर 1970 को बंगाल की खाड़ी से शुरू हुए इस तूफान ने 12 नवंबर को पूर्वी पाकिस्तान में कहर बरपाया। इसमें करीब 5 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

- हुगली रिवर तूफान : वर्ष 1737 में कलकत्ता और बांग्लादेश में इसकी तबाही से करीब तीन लाख लोग मारे गए थे। बंदरगाहों पर खड़े 20 हजार जहाज बर्बाद हो गए थे।

- हैपोंग तूफान : वर्ष 1881 में वियतनाम में आए हैपोंग तूफान ने करीब 3 लाख लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया।

- र्कोंरगा तूफान : आंध्र प्रदेश के र्कोंरगा में 25 नवंबर 1839 को आए इस च्रकवाती तूफान ने करीब 3 लाख लोगों की जिंदगी ले ली और 25 हजार जहाजों को बर्बाद किया।

- बैकरगंज तूफान : एक नवंबर 1876 को बैकरगंज में आए तूफान में 2 लाख लोग मारे गए।

सावधानी बरतें

- यदि बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा करें, आंधी आने पर गाड़ी को किसी सुरक्षित जगह पर खड़ी कर लें

- तूफान में फंसने पर सबसे पहले किसी छत की तलाश करें। घर के अंदर हैं तो खिड़कियों से दूर रहें

- बाहर हैं तो ऐसी जगह खड़े हों जहां आसपास लंबे पेड़, दीवार, बिजली का खंभा या धातु के उपकरण न हों

- गाड़ी के अंदर रेडियो न चलाएं। रेडियो चलाने से आप आसमानी बिजली की चपेट में आ सकते हैं

- खिड़कियां और दरवाजे अच्छी तरह बंद करने के बाद इनके आसपास कोई भारी सामान रख दीजिए

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन