Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : फाइनल मैच से पहले जानें ऑरेंज और पर्पल कैप के दावेदार खिलाडी

दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाले इस महामुकाबले के साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के विजेता भी तय हो जाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 3:29:26

IPL 2020 : फाइनल मैच से पहले जानें ऑरेंज और पर्पल कैप के दावेदार खिलाडी

आज 10 नवंबर को आईपीएल के सीजन का अंतिम मुकाबला दिल्ली और मुंबई के बीच खेला जाना हैं। इस मुकाबले के बाद खिताब किसके नाम होगा यह पता चल जाएगा। दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाले इस महामुकाबले के साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के विजेता भी तय हो जाएंगे। सीजन में ऑरेंज केप सबसे ज्यादा रनों और पर्पल कैप सबसे ज्यादा विकेट के लिए दी जाती हैं। फिलहाल दोनों ही ट्रॉफी के लिए दो-दो खिलाड़ी दावेदार हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसके सिर सज सकता है ऑरेंज और पर्पल कैप।

प्लेऑफ मुकाबले के बाद सर्वाधिक रन बनाने के मामले में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल सबसे आगे हैं। उन्होंने 14 मैच में करीब 56 की औसत और 129 की स्ट्राइक रेट से 670 रन बनाए हैं। इस दौरान राहुल ने पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया। उनकी टीम शीर्ष चार में रहने में नाकाम रही और प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई।
राहुल के अलावा सर्वाधिक रनों के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन। उन्होंने 16 मैचों में 46.38 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 603 रन बनाए हैं। इस वक्त धवन रनों के मामले में राहुल से 67 रन पीछे हैं और उनके पास इसे हासिल करने का एक मौका है। वे फाइनल में मुंबई के खिलाफ इस फासले को खत्म कर ऑरेंज कैप जीत सकते हैं। गौरतलब है कि धवन ने अब तक चार अर्धशतक और दो शतकीय पारी खेली है। बात करें सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज यानी कि पर्पल कैप के दावेदार की तो यहां भी दो गेंदबाजों में टक्कर है। इस वक्त दिल्ली के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा 16 मैचों में 29 विकेटों के साथ सबसे आगे हैं और पर्पल कैप के मुख्य दावेदार हैं। वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद मुंबई के जसप्रीत बुमराह 14 मैचों में 27 विकेट ले चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ियों की टीम आज फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होगी, ऐसे में इस लिस्ट में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका