न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारी भरकम वेतन के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति को मिलती है कई तरह की सुविधाएं, सिर्फ एंटरटेनमेंट पर खर्च होते है 14 लाख रुपए

राष्ट्रपति को 50,000 डॉलर (40 लाख रुपए) सालाना का खर्च भत्ता मिलता है। उसे कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस मिलता है और पर्सनल प्लेन, हेलिकॉप्टर की सुविधा दी जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Nov 2020 1:40:14

भारी भरकम वेतन के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति को मिलती है कई तरह की सुविधाएं, सिर्फ एंटरटेनमेंट पर खर्च होते है 14 लाख रुपए

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव कौन जीतेगा? जो बाइडेन (Joe Biden) या डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump)। इसका जवाब संभवत: आज शाम तक मिल जाए। फिलहाल, बाजी बाइडेन के हाथ लगती नजर आ रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, वे 253 इलेक्टोरल वोट जीत चुके हैं। ट्रम्प के खाते में 214 वोट हैं। बाइडेन ने अपनी पार्टी के बराक ओबामा का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार सुबह तक बाइडेन 7 करोड़ 10 लाख पॉपुलर वोट हासिल कर चुके थे। 2008 में ओबामा को 6 करोड़ 94 लाख 98 हजार 516 वोट मिले थे। वहीं, इन सबके बीच आज हम आपको बताते है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का सालाना वेतन कितना होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति के पास अगर असीमित पॉवर्स होते हैं तो उसे मोटा वेतन मिलता है साथ ही कई तरह के भत्ते भी। साथ ही ऐसी सुविधाएं मिलती हैं, जो दुनिया के शायद ही किसी राष्ट्रध्यक्ष को नसीब हों। अमेरिकी राष्ट्रपति का सालाना वेतन 400,000 डॉलर होता है यानि भारतीय मुद्रा के अनुसार 2.9 करोड़ रुपए। लेकिन उसे इसके अलावा तरह तरह के भत्ते और सुविधाएं हासिल होती हैं।

राष्ट्रपति को 50,000 डॉलर (40 लाख रुपए) सालाना का खर्च भत्ता मिलता है। उसे कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस मिलता है और पर्सनल प्लेन, हेलिकॉप्टर की सुविधा दी जाती है। साथ ही कार्यकाल के बाद वो रिटायरमेंट पेंशन का हकदार होता है। अगर देखा जाए तो अमेरिकी प्रेसीडेंट को कार्यकाल के दौरान ज्यादातर खर्च सरकार के खजाने से ही मिलता है।

us president,us president salary,america president,news,world news

राष्ट्रपति एक लाख डॉलर रुपए (80 लाख रुपए) की यात्राएं कर सकता है। इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं 19000 डॉलर (14 लाख रुपए) उसे एंटरटेनमेंट के भत्ते के तौर पर सालाना मिलते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के वेतन पर टैक्स लगता है लेकिन उन्हें जो भत्ते मिलते हैं, उस पर टैक्स नहीं लगता।

आमतौर पर अमेरिकी प्रेसीडेंट और उनके परिवार के लोग डिजाइनर्स से कपडे़ गिफ्ट में नहीं लेते लेकिन अगर उन्होंने कभी इसे ले भी लिया तो एक बार उनके इसे पहनने के बाद ये नेशनल आर्काइव में चला जाता है।

2.3 खरब रुपए की संपति के मालिक है ट्रंप

वर्ष 2001 अमेरिकी राष्ट्रपति की सेलरी 200,000 डॉलर (1.45 करोड़ रुपए) होती थी लेकिन फिर कांग्रेस ने इसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया। साथ ही इसमें 50,000 एक्सपेंस अलाउंस अतिरिक्त तौर पर जोड़ दिया गया। हालांकि अगर डोनाल्ड ट्रंप की बात की जाए तो वो राष्ट्रपति बनने से पहले बड़े बिजनेसमैन के तौर पर जितना धन कमाते थे, उसके मद्देनजर ये बहुत कम है। फोर्ब्स के अनुसार ट्रंप के पास 3।1 बिलियन डॉलर(2।3 खरब रुपए) की संपत्ति है।

us president,us president salary,america president,news,world news

सुविधाओं पर भरा है व्हाइट हाउस

हर अमेरिकी राष्ट्रपति को लंबा चौड़ा व्हाइट हाउस परिसर मिलता है, जो बेहद सुरक्षित होता है। इसे पहली बार 1792 को अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया गया इसमें छह मंजिलें होती हैं और 132 कमरे। जिसमें कई तरह के और भी कक्ष के साथ टेनिस कोर्ट और स्विमिंग पूल होते हैं।

व्हाइट हाउस में एक 51 सीटों का थिएटर भी है। जहां फिल्मों के प्रदर्शन के साथ प्ले या अन्य इवेंट्स होते रहते हैं। प्रेसीडेंट और उनके परिवार को 100000 डॉलर का अलाउंस व्हाइट हाउस को अपनी तरह से डेकोरेट करने के लिए मिलता है। बराक ओबामा जब राष्ट्रपति बने तो उन्होंने इस फंड का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि इस खर्च को दूसरे मद में इस्तेमाल में लिया। एनबीसी के अनुसार जब ट्रंप राष्ट्रपति बने तो उन्होंने 1।75 मिलियन डॉलर की रकम नए फर्नीचर, दीवारों की सजावट में लगा दी।

प्रेसीडेंट और उनके परिवार को दिए जाने वाले व्हाइट हाउस में लंबा चौड़ा बागीचा भी होता है। बराक ओबामा की पत्नी मिशेल इसमें खुद गार्डेनिंग करती थीं और स्कूल के बच्चों को यहां बुलाकर उन्हें इसके महत्व के बारे में बताती थीं। अब इस गार्डेन में कई तरह के फल और सब्जियां उगाई जाती हैं, जिसका उपयोग व्हाइट हाउस में होता है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति और उनके परिवार के साथ 100 और लोग स्थायी तौर पर रहते हैं, जिसमें नौकर, रसोइया, माली और मुख्य हाउसकीपर होते हैं।

us president,us president salary,america president,news,world news

छुट्टियां मनाने के लिए जाते है मेरीलैंड के कैंप डेविड

अमेरिकी प्रेसिडेंट आमतौर पर छुट्टियां मनाने के लिए मेरीलैंड के कैंप डेविड जाते हैं, वहां खासतौर पर राष्ट्रपति का एक अलग शानदार आधिकारिक निवास है, ये जिम, स्विमिंग पूल, एयरक्राफ्ट हैंगर आदि सुविधाओं से युक्त है।

मिलता है बोइंग 747 विमान

राष्ट्रपति को अपने उपयोग के लिए जो बोइंग 747 विमान मिलता है, वो बहुत वैभवपूर्ण है। इसमें 4000 स्क्वेयर फीट की जगह होती है। इसमें मेडिकल आपरेटिंग रूम, राष्ट्रपति के लिए प्राइवेट कमरा और एक समय में 100 लोगों के बैठने की जगह होती है। जब ये उड़ता है तब इस पर एक घंटे में 200000 डॉलर का खर्च आता है। राष्ट्रपति की सेवा में मैरीन वन हेलिकॉप्टर भी होता है।

बुलेट और बम प्रुफ वाहन

जब अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी कार से यात्रा करते हैं तो ये बुलेट और बम प्रुफ वाहन होता है। इस वाहन का नाम द बीस्ट्स है। राष्ट्रपति की कार के साथ हमेशा एक काफिला चलता है। जिसमें काफी सुरक्षा रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत