न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने कौन है अमूल्या जिसने ओवैसी की रैली में लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे

अमूल्या लियोना का जन्म कर्नाटक के मैसूर में 31 जुलाई, 2000 में हुआ। वो अभी 20 साल की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Feb 2020 1:20:16

जाने कौन है अमूल्या जिसने ओवैसी की रैली में लगाए  'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारा लगाने वाली 20 साल की लड़की को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अमूल्या ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया है। आइये जानते हैं अमूल्या कौन है

अमूल्या लियोना का जन्म कर्नाटक के मैसूर में 31 जुलाई, 2000 में हुआ। वो अभी 20 साल की है। अमूल्या लियोना बेंगलुरू के एनएमकेआरवी महिला कॉलेज की छात्रा हैं। वो बेंगलुरू रिकॉर्डिंग कंपनी में ट्रांसलेटर के तौर पर काम भी कर चुकी हैं। स्कूल की पढ़ाई सेंट नॉरबेट सीबीएसई स्कूल और मणिपाल के क्राइस्ट स्कूल से की है। अमूल्या फेसबुक के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अमूल्या लियोना ब्लॉगिंग भी करती हैं। उनका 'अलनोरोन्हा' के नाम से अलग फेसबुक पेज भी है। superprof.co.in में अमूल्या का वेरीफाइड अकाउंट हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो एक स्टूडेंट हैं। वो एनएमकेआरवीसीडब्ल्यू से बीए जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के साथ कविताएं लिखने का शौक है। इसके अलावा टीचिंग में भी उनकी काफी रूचि है। उन्होंने बताया कि मुझे स्कूल के समय से ही अंग्रेजी पढ़ने का शौक था।

बता दे, इससे पहले भी अमूल्या चर्चा में रह चुकी है। जनवरी में मंगलुरू एयरपोर्ट पर पोस्टकार्ड न्यूज के को-फाउंडर महेश विक्रम हेगड़े को कुछ महिला एक्टिविस्ट ने 'वंदे मातरम्' गाने की मांग की थी। उस ग्रुप में अमूल्या लियोना भी थी। वो कांग्रेस प्रवक्ता कविता रेड्डी और दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ वहां मौजूद थीं। एक बार नहीं बल्कि कई बार उन्होंने महेश विक्रम हेगड़े को 'वंदे मातरम्' गाने की मांग की थी। हालांकि, उन्होंने इस दौरान कोई रिएक्शन नहीं दिया था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो काफी वायरल हुआ था।

sedition charge,rally,pakistan zindabad,asaduddin owaisi,amulya,news

पिता बोले- बेटी ने गलत किया

इस पूरे मामले में अमूल्या लियोना के पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि उनकी बेटे ने एंटी CAA रैली में जो कुछ भी किया वह बिल्कुल गलत था। उन्होंने कहा कि बेटी की यह हरकत बर्दाश्त करने के लायक नहीं है। उन्होंने कहा मैंने कई बार बेटी को इस आंदोलन से दूर रहने की सलाह दी थी, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी।

अमूल्या के पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाला विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विडियो में दिख रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी मंच से बाहर जा रहे हैं तभी माइक हाथ में लिए अमूल्या पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने लगती है। इसे सुनते ही ओवैसी तुरंत रुक रहे हैं और उनके चेहरे पर हैरानी के भाव साफ झलक रहे हैं। वह उसे हटाने के लिए मंच पर वापस आते हैं। तभी उनके कुछ समर्थक अमूल्या से माइक छीन लेते हैं। इसके बाद भी अमूल्या पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाती है। कुछ ही देर में ओवैसी के समर्थक उसे मंच से हटाने लगते हैं और इसी बीच कुछ पुलिसवाले भी वहां पहुंच जाते हैं। बाद में अमूल्या को पुलिसवालों के हवाले कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर