Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs SRH : हैदराबाद टॉस जीतकर पहले करेगी गेंदबाजी, दोनों टीमों के लिए बेहद अहम जीत

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए इन दोनों टीमों को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 7:29:49

KXIP vs SRH : हैदराबाद टॉस जीतकर पहले करेगी गेंदबाजी, दोनों टीमों के लिए बेहद अहम जीत

आज का दूसरा मैच दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा हैं। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए इन दोनों टीमों को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे। हैदराबाद टीम में एक बदलाव किया गया है। शाहबाज नदीम की जगह खलील अहमद को मौका दिया गया। पंजाब की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए। मयंक अग्रवाल और जिमी नीशम को बाहर किया गया। उनकी जगह मनदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन की वापसी हुई। यहां हराने वाली टीम के लिए प्ले-ऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी।

हैदराबाद ने पंजाब को दी थी शिकस्त

पिछली बार जब पंजाब और हैदराबाद का आमना-सामना हुआ था, तब हैदराबाद ने 69 रन से मैच जीता था। दुबई में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 201 रन बनाए थे। पंजाब 16.5 ओवर में 132 रन पर ढेर हो गई थी।
पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद 5वें और पंजाब 6वें स्थान पर

पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो हैदराबाद सीजन में 4 जीत के साथ 5वें स्थान पर है। वहीं, पंजाब ने सीजन में 4 मैच जीते हैं, लेकिन कम नेट रनरेट की वजह से वह 6वें स्थान पर है।

पंजाब-हैदराबाद के महंगे प्लेयर्स

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता

हैदराबाद ने भी अब तक तीन बार (2018, 2016, 2009) में फाइनल खेला और दो बार (2016, 2009) जीत हासिल की। वहीं, पंजाब अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। पंजाब एक बार ही 2014 में फाइनल में पहुंच पाई है।

आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा

आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट 52.96% है। हैदराबाद ने अब तक 118 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 62 मैच जीते हैं और 56 हारे हैं। वहीं, पंजाब का सक्सेस रेट 45.69% है। पंजाब ने अब तक 186 मैच खेले हैं, जिसमें में से उसने 86 जीते हैं और 100 हारे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका