न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs RCB : विराट कोहली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आज भी मैदान पर नहीं दिखेंगे क्रिस गेल

बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है अर्थात आपको पहले किंग्स इलेवन पंजाब की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Sep 2020 7:14:37

KXIP vs RCB : विराट कोहली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आज भी मैदान पर नहीं दिखेंगे क्रिस गेल

आज आईपीएल का 6ठां मैच किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच दुबई में खेला जा रहा हैं। बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है अर्थात आपको पहले किंग्स इलेवन पंजाब की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। RCB टीम में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी हैं और वहीँ पंजाब ने आज 2 बदलाव किए हैं। हांलाकि आज भी क्रिस गेल मैदान पर खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। इस सीजन में दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच खेला है, जिसमें बेंगलुरु को जीत जबकि पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के कोच अनिल कुंबले ने बताया कि पंजाब ने कोहली एंड टीम के खिलाफ पूरी तैयारी की है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। पिछले 4 मुकाबलों की बात करें, तो हर बार बेंगलुरु ने पंजाब को शिकस्त दी है। वहीं, दुबई में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया, जिसमें पंजाब को जीत मिली थी।

कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर

आरसीबी में विराट कोहली के अलावा एबी डिविलियर्स और एरॉन फिंच जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं। ऑलराउंडर में टीम के पास क्रिस मॉरिस, मोइन अली और वाशिंगटन सुंदर हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में आरसीबी को युजवेंद्र चहल के अलावा उमेश यादव और नवदीप सैनी मजबूती देते नजर आएंगे। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा 5412 रन बनाने वाले प्लेयर भी हैं।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पंजाब में गेल, राहुल और मैक्सवेल पर अहम जिम्मेदारी

पंजाब टीम में कप्तान लोकेश राहुल के साथ सबसे अनुभवी दिग्गज वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के कंधों पर अहम जिम्मेदारी होगी। गेल ने लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा 326 छक्के और सबसे ज्यादा 6 शतक लगाए हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में टीम के लिए मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉटरेल अहम भूमिका में रहेंगे।

युवा खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल और रवि बिश्नोई पर रहेगी नजर

पिछले मैच में आरसीबी ने एरॉन फिंच के साथ युवा प्लेयर देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया था। पडिक्कल ने टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया और डेब्यू मैच में ही उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई। वहीं पंजाब में फिरकी गेंदबाज रवि बिश्नोई पर भी नजरें होंगी, जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ अपने पहले मैच में 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर एक विकेट लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती