न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : KXIP के इन 5 धुरंधरों ने दिलाई एकतरफा जीत, RCB को झेलनी पड़ी 97 रन की बड़ी हार

आज इस कड़ी में हम आपको KXIP के उन धुरंधरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें इस जीत को एकतरफा बनाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Sep 2020 9:16:22

IPL 2020 : KXIP के इन 5 धुरंधरों ने दिलाई एकतरफा जीत, RCB को झेलनी पड़ी 97 रन की बड़ी हार

किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करारी शिकस्त देते हुए इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। यह जीत पंजाब की दूसरी सबसे बड़ी जीत हैं जिसमें RCB को 97 रन की करारी हार झेलनी पड़ी। इससे पहले पंजाब 2011 में आरसीबी के ही खिलाफ 111 रन की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर चुका हैं। इस जीत से पंजाब के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और मंनोबल बहुत ऊंचा हो गया हैं। पंजाब की टीम ने 206/3 का स्कोर खड़ा किया और बैंगलोर की टीम 17 ओवर में ही 109 रन पर सिमट गई। आज इस कड़ी में हम आपको KXIP के उन धुरंधरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें इस जीत को एकतरफा बनाया।

केेएल राहुल

पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने बैंगलोर के खिलाफ कप्तानी पारी खेली और टीम को आगे बढ़कर लीड किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। राहुल ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मात्र 69 गेंदों 132 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और सात छक्के लगाए।

रवि बिश्नोई

पहली बार आईपीएल खेल रहे 20 वर्षीय स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने एक बार फिर से अपनी फिरकी से प्रभावित किया। अंडर-19 वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले बिश्नोई ने आईपीएल के अपने दूसरे ही मुकाबले में ही तीन विकेट झटके। उन्होंने आरोन फिंच, वाशिंगटन सुंदर और उमेश यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही फील्डिंग में भी उन्होंने दो शानदार कैच पकड़े।

मुरुगन अश्विन

इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे स्पिन गेंदबाज मुरुगन अश्विन ने भी अपनी फिरकी से आरसीबी के बल्लेबाजों को छकाया। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। अश्विन ने तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने एबी डिविलियर्स, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल को अपना शिकार बनाया।

शेल्डन कॉट्रेल

पहली बार आईपीएल खेल रहे कॉट्रेल ने अपने दूसरे मैच में भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अहम मैच में दो बड़े विकेट अपने नाम किए। सबसे पहले उन्होंने पहले ही ओवर में देवदत्त पडीक्कल का शिकार किया और फिर अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली को भी सस्ते में निपटाया। कॉट्रेल ने रनों के मामले में दबाव बनाए रखा। उन्होंने तीन ओवर में मात्र 17 रन ही दिए।

मयंक अग्रवाल

पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मयंक अग्रवाल ने यहां भी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। हालांकि वो इस बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन फिर भी 20 गेंदों में 26 रन बनाया और कप्तान राहुल का बखूबी साथ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप