न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP vs RCB : टॉस जीतकर कोहली ने लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला, आखिरकार हो ही गई क्रिस गेल की एंट्री

टॉस जीतकर विराट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया अर्थात किंग्स इलेवन पंजाब पहले गेंदबाजी करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 7:22:18

KXIP vs RCB : टॉस जीतकर कोहली ने लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला, आखिरकार हो ही गई क्रिस गेल की एंट्री

आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच शारजाह में आईपीएल के 13वें सीजन का 31वां मैच कहला जा रहा हैं। टॉस जीतकर विराट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया अर्थात किंग्स इलेवन पंजाब पहले गेंदबाजी करेगी। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। पंजाब टीम में तीन बदलाव किए हैं। मनदीप, प्रभसिमरन और मुजीब को बाहर किया गया। उनकी जगह क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन और दीपक हूडा को मौका मिला। गेल का इस सीजन में यह पहला मैच है।

किंग्स इलेवन ने अब तक कुछ करीबी मैच गंवाए हैं। उसने जो सात मैचों में से छह हारे हैं और सिर्फ एक जीत दर्ज की है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए अब उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। किंग्स इलेवन ने टूर्नामेंट में अपनी एकमात्र जीत आरसीबी के खिलाफ ही हासिल की थी। टीम 24 सितंबर की उस जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। हालांकि यह इतना आसान नहीं है क्योंकि कोहली एंड कंपनी ने तब से अपने खेल में काफी सुधार कर दिया है।

टूर्नामेंट में सिर्फ बेंगलुरु से ही जीती है पंजाब

आईपीएल के इस सीजन में पंजाब ने अब तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने कुल 6 मैच हारे हैं और सिर्फ एक मैच बेंगलुरु के खिलाफ ही जीता है। ऐसे में पंजाब दोबारा बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी हार की चेन को तोड़ना चाहेगी।

पंजाब की गेंदबाजी चिंता का विषय

पंजाब के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय है। मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई को छोड़कर कोई भी गेंदबाज विशेषकर डेथ ओवरों में प्रभावशाली गेंदबाजी नहीं कर पाया है। सही संतुलन तैयार करने के प्रयास में लगातार बदलाव भी टीम की खराब स्थिति का कारण है।

ऑरेंज कैप की दावेदारी में राहुल-मयंक सबसे आगे

लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल (387) और मयंक अग्रवाल (337) सबसे आगे हैं। दोनों ने सीजन में एक-एक शतक भी जड़ा है। राहुल ने तो बेंगलुरु के खिलाफ की शानदार शतक जड़ा था।

बेंगलुरु में कोहली-डिविलियर्स फॉर्म में लौटे

कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का लय में लौटना बेंगलुरु के लिए अच्छे संकेत हैं। डिविलियर्स ने पिछले मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ 33 बॉल पर 73 रन की पारी खेली थी। वहीं, कोहली भी सीजन में अब तक 2 फिफ्टी लगा चुके हैं।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

आईपीएल में आरसीबी का सक्सेस रेट 48.09%, यह पंजाब से ज्यादा

आईपीएल में आरसीबी का सक्सेस रेट 48.09% है। उसने लीग में अब तक 188 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 89 मैचों में जीत हासिल हुई और 95 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं 4 मैच बेनतीजा रहे। दूसरी ओर पंजाब का पंजाब का सक्सेस रेट 45.08% है। पंजाब ने अब तक कुल 183 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 83 में जीत और 100 में हार मिली।

बेंगलुरु और पंजाब दोनों ही खिताब नहीं जीत सके

आरसीबी ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन हर बार टीम की किस्मत खराब ही रही। वहीं पंजाब ने 2014 में फाइनल खेला था। उसे कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राहुल गांधी के थाने में धरने पर BJP का हमला, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम् विवाद से ध्यान भटकाने की कोशिश
राहुल गांधी के थाने में धरने पर BJP का हमला, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम् विवाद से ध्यान भटकाने की कोशिश
चीनी की जमाखोरी पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब थोक खरीदार 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे
चीनी की जमाखोरी पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब थोक खरीदार 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे
अलास्का में चार्टर विमान हुआ क्रैश, 2 पायलट समेत 8 लोग थे सवार; सभी के मारे जाने की आशंका
अलास्का में चार्टर विमान हुआ क्रैश, 2 पायलट समेत 8 लोग थे सवार; सभी के मारे जाने की आशंका
सिनेमा जगत में छाई चिंता! पद्म श्री सौकार जानकी ICU में भर्ती, 94 की उम्र में बिगड़ी तबीयत
सिनेमा जगत में छाई चिंता! पद्म श्री सौकार जानकी ICU में भर्ती, 94 की उम्र में बिगड़ी तबीयत
पैलेट गन विवाद पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी का थाने के बाहर धरना; FIR पर अड़े
पैलेट गन विवाद पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी का थाने के बाहर धरना; FIR पर अड़े
मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा! भरभराकर मकानों पर गिरी भारी क्रेन, रेलवे लाइन भी चपेट में; 6 लोग घायल
मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा! भरभराकर मकानों पर गिरी भारी क्रेन, रेलवे लाइन भी चपेट में; 6 लोग घायल
CM बन गए हैं, अब फिल्मी डायलॉगबाजी छोड़िए... उदयनिधि स्टालिन का विजय पर तीखा राजनीतिक हमला
CM बन गए हैं, अब फिल्मी डायलॉगबाजी छोड़िए... उदयनिधि स्टालिन का विजय पर तीखा राजनीतिक हमला
YouTube को टक्कर देने चीन का बड़ा दांव, Bilibili वीडियो प्लेटफॉर्म ग्लोबली लॉन्च
YouTube को टक्कर देने चीन का बड़ा दांव, Bilibili वीडियो प्लेटफॉर्म ग्लोबली लॉन्च
'वो शादी करने वाले थे...' सुनीता आहूजा के इस दावे से मचा हड़कंप, राखी सावंत से बातचीत में खुला राज
'वो शादी करने वाले थे...' सुनीता आहूजा के इस दावे से मचा हड़कंप, राखी सावंत से बातचीत में खुला राज
कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया पर अब रहेगी नजर, राहुल गांधी के निर्देश से पार्टी में बढ़ी हलचल
कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया पर अब रहेगी नजर, राहुल गांधी के निर्देश से पार्टी में बढ़ी हलचल
‘बंटवारा 1947’ के सामने दूसरे सप्ताह में भी स्क्रीन की चुनौती, सिंगल स्क्रीन पर एक शो की मांग से बढ़ा विवाद
‘बंटवारा 1947’ के सामने दूसरे सप्ताह में भी स्क्रीन की चुनौती, सिंगल स्क्रीन पर एक शो की मांग से बढ़ा विवाद
कौन है हत्यारा? ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर मचा रहा तहलका, उलझी मर्डर मिस्ट्री सुलझाएगी ये अफसर
कौन है हत्यारा? ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर मचा रहा तहलका, उलझी मर्डर मिस्ट्री सुलझाएगी ये अफसर
इतना चौड़ा डिस्प्ले पहले नहीं देखा होगा! 7000mAh बैटरी के साथ Huawei का नया फोन लॉन्च
इतना चौड़ा डिस्प्ले पहले नहीं देखा होगा! 7000mAh बैटरी के साथ Huawei का नया फोन लॉन्च
5G के दौर में OnePlus का सस्ता 4G फोन! भारत में सितंबर लॉन्च का दावा, कीमत N6x से भी कम हो सकती है
5G के दौर में OnePlus का सस्ता 4G फोन! भारत में सितंबर लॉन्च का दावा, कीमत N6x से भी कम हो सकती है