न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP Vs RCB : आखिरी गेंद पर पूरन के छक्के से जीती पंजाब, सीजन की दूसरी जीत फिर से बेंगलुरु के खिलाफ

पंजाब को जीत के लिए एक रन की दरकार थी और पहली ही गेंद खेल रहे निकोलस पूरन ने युजवेंद्र चहल को छक्का मारकर आठ विकेट से मैदान मारा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 9:54:05

KXIP Vs RCB : आखिरी गेंद पर पूरन के छक्के से जीती पंजाब, सीजन की दूसरी जीत फिर से बेंगलुरु के खिलाफ

आईपीएल के 13वें सीजन के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम किया।मैच का फैसला आखिरी गेंद में हुआ, जहां पंजाब को जीत के लिए एक रन की दरकार थी और पहली ही गेंद खेल रहे निकोलस पूरन ने युजवेंद्र चहल को छक्का मारकर आठ विकेट से मैदान मारा। आठ मैचों में से छह हारे हैं और दो जीत के साथ पंजाब अब भी अंकतालिका में आखिरी पायदान पर ही है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार है।

पंजाब ने दोनों मैच आरसीबी के खिलाफ ही जीते हैं। पिछले मुकाबले में पंजाब ने बेंगलुरु को 97 रन से हराया था। यह इस सीजन में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए शारजाह में सीजन का सबसे छोटा 172 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में पंजाब ने 2 विकेट गंवाकर 177 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। इससे पहले शारजाह में सीजन के 23वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 185 रन का टारगेट दिया था।

आखिरी ओवर का रोमांच

पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे, फिर भी मैच आखिरी बॉल तक गया। गेल 52 रन बनाकर स्ट्राइक और राहुल 61 रन बनाकर नॉन स्ट्राइक पर थे। बॉल चहल के हाथ में थी। उन्होंने गेल को पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं लेने दिया। तीसरी गेंद पर गेल एक रन लेने में सफल रहे। चौथी बॉल राहुल ने डॉट खेली और दोनों बल्लेबाज पर दबाव आ गया। 5वीं बॉल पर राहुल ने एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन गेल रनआउट हो गए। टीम को एक बॉल पर एक रन की दरकार थी। नए बल्लेबाज निकोलस पूरन ने छक्का जड़कर मैच पंजाब को जिता दिया।

IPL में 9वीं बार छक्का लगाकर कोई टीम मैच जीती

आईपीएल इतिहास में यह 9वीं बार है, जब किसी टीम के बल्लेबाज ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर मैच जीता है। इससे पहले रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 बार (2009, 2011, 2012) छक्का लगाकर मैच जिताया था। इस सीजन से पहले मिचेल सेंटनर ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर मैच जिताया था।

आखिरी 4 ओवरो में 26 रनों की जरूरत, गेल की तूफानी फिफ्टी

पंजाब को जीत के लिए आखिरी के 4 ओवरों में 26 रनों की जरूरत थी। 17वां ओवर करने आए सुंदर को क्रिस गेल ने दो छक्के लगाते हुए अंतर और कम कर दिया। इसी ओवर में यूनिवर्स बॉस ने 36 गेंदों में हाफ सेंचुरी भी पूरी कर डाली। इसके बाद गेल और राहुल ने आराम से सिंगल-डबल्स के साथ मैच को जीत के करीब तक ले गए। हालांकि, चहल के आखिरी ओवर ने पंजाब के फैन्स की धड़कने तब बढ़ा दीं, जब 5वीं गेंद पर क्रिस गेल रन आउट हो गए। वह तो पूरन थे, जिन्होंने आखिरी गेंद पर चहल को सिक्स जड़ते हुए पंजाब को जीत दिला दी।

गेल ने सीजन के पहले मैच में फिफ्टी लगाई

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत शानदार रही। टीम के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने 61, क्रिस गेल ने 53 और मयंक अग्रवाल ने 45 रन की पारी खेली। गेल का सीजन में यह पहला मैच रहा। अकेला विकेट बेंगलुरु के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने लिया। उन्होंने मयंक को बोल्ड किया। चहल ने टी-20 में मयंक को चौथी बार पवेलियन भेजा। मयंक और राहुल के बीच 48 बॉल पर 78 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई।

चहल 200 विकेट लेने वाले 5वें भारतीय

यह चहल का 200वां टी-20 विकेट रहा। वह 200 या उससे अधिक विकेट लेने वाले 5वें भारतीय गेंदबाज बने। इस फॉर्मेट में पीयूष चावला (257) सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय हैं। उनके बाद अमित मिश्रा (256) का नंबर है। इसके बाद आर. अश्विन (242) और हरभजन सिंह (235) का नंबर आता है।

केएल राहुल और मयंक ने दी धांसू शुरुआत

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब को धांसू फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने जोरदार शुरुआत दी। इन दोनों ने युजवेंद्र चहल से लेकर सैनी तक को खूब निशाना बनाया। इस ओपनिंग जोड़ी ने 8 ओवर में 78 रन जोड़ डाले। इसी स्कोर पर युजवेंद्र चहल की एक लहराती गेंद को उड़ाने के चक्कर में मयंक अग्रवाल बोल्ड हो गए। उन्होंने 25 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 रन ठोके।

आरसीबी ने शारजाह में सीजन का सबसे छोटा टारगेट दिया

आरसीबी ने 6 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए हैं। ओपनर देवदत्त पडिक्कल (18) और एरॉन फिंच (20) ने टीम को तेज शुरुआत दी थी, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज इसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। आरसीबी ने इस सीजन में 172 रन का शारजाह में सबसे छोटा टारगेट दिया। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने 39 बॉल पर सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा क्रिस मॉरिस ने 25 और शिवम दुबे ने 23 रन बनाए। पंजाब के लिए मोहम्मद शमी और मुरुगन अश्विन ने 2-2 विकेट लिए।

धांसू शुरुआत के बाद गिरे विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी करने उतरी बैंगलोर का पहला विकेट देवदत्त पडिक्कल के रूप में गिरा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गेंद पर पडिक्कल ने पूरा शॉट नहीं लिया और गेंद सीधे निकोलस पूरन के हाथों में गई। उन्होंने ने 12 गेंदों पर 18 रन बनाए। आरोन फिंच और पडिक्कल की सलामी जोड़ी ने 38 रन जोड़े। 62 के कुल स्कोर पर फिंच मुरुगुन अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए।

आईपीएल में 8वीं बार कोहली-डिविलियर्स एक ओवर में आउट

मोहम्मद शमी ने एक ओवर दो विकेट लिए। उन्होंने डिविलियर्स (2) को दीपक हूडा और कोहली को लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट कराया। आईपीएल में 8वीं बार कोहली-डिविलियर्स एक ओवर में आउट हुए हैं। सबसे पहले इन दोनों को 2012 में जैक कैलिस ने एक साथ पवेलियन भेजा था।

डिविलियर्स लीग में चौथी बार 6 नंबर या उससे नीचे उतरे

डिविलियर्स ने आईपीएल में सिर्फ 4 बार 6वें नंबर या इससे नीचे बल्लेबाजी की है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 33 रन रहा है। 2012 में बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए डिविलियर्स ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 33 रन बनाए थे। चारों मैच में उन्होंने कुल 51 (33, 10, 6, 2) रन बनाए हैं।

कोहली का आरसीबी के लिए 200वां मैच

विराट कोहली का यह आरसीबी के लिए 200वां मैच है। उन्होंने टीम के लिए आईपीएल में 185 और चैम्पियंस लीग में 15 टी-20 खेले हैं। कोहली ने आईपीएल में 185 मैच में सबसे ज्यादा 5716 रन बनाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राहुल गांधी के थाने में धरने पर BJP का हमला, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम् विवाद से ध्यान भटकाने की कोशिश
राहुल गांधी के थाने में धरने पर BJP का हमला, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम् विवाद से ध्यान भटकाने की कोशिश
चीनी की जमाखोरी पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब थोक खरीदार 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे
चीनी की जमाखोरी पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब थोक खरीदार 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे
अलास्का में चार्टर विमान हुआ क्रैश, 2 पायलट समेत 8 लोग थे सवार; सभी के मारे जाने की आशंका
अलास्का में चार्टर विमान हुआ क्रैश, 2 पायलट समेत 8 लोग थे सवार; सभी के मारे जाने की आशंका
सिनेमा जगत में छाई चिंता! पद्म श्री सौकार जानकी ICU में भर्ती, 94 की उम्र में बिगड़ी तबीयत
सिनेमा जगत में छाई चिंता! पद्म श्री सौकार जानकी ICU में भर्ती, 94 की उम्र में बिगड़ी तबीयत
पैलेट गन विवाद पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी का थाने के बाहर धरना; FIR पर अड़े
पैलेट गन विवाद पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी का थाने के बाहर धरना; FIR पर अड़े
मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा! भरभराकर मकानों पर गिरी भारी क्रेन, रेलवे लाइन भी चपेट में; 6 लोग घायल
मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा! भरभराकर मकानों पर गिरी भारी क्रेन, रेलवे लाइन भी चपेट में; 6 लोग घायल
CM बन गए हैं, अब फिल्मी डायलॉगबाजी छोड़िए... उदयनिधि स्टालिन का विजय पर तीखा राजनीतिक हमला
CM बन गए हैं, अब फिल्मी डायलॉगबाजी छोड़िए... उदयनिधि स्टालिन का विजय पर तीखा राजनीतिक हमला
YouTube को टक्कर देने चीन का बड़ा दांव, Bilibili वीडियो प्लेटफॉर्म ग्लोबली लॉन्च
YouTube को टक्कर देने चीन का बड़ा दांव, Bilibili वीडियो प्लेटफॉर्म ग्लोबली लॉन्च
'वो शादी करने वाले थे...' सुनीता आहूजा के इस दावे से मचा हड़कंप, राखी सावंत से बातचीत में खुला राज
'वो शादी करने वाले थे...' सुनीता आहूजा के इस दावे से मचा हड़कंप, राखी सावंत से बातचीत में खुला राज
कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया पर अब रहेगी नजर, राहुल गांधी के निर्देश से पार्टी में बढ़ी हलचल
कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया पर अब रहेगी नजर, राहुल गांधी के निर्देश से पार्टी में बढ़ी हलचल
‘बंटवारा 1947’ के सामने दूसरे सप्ताह में भी स्क्रीन की चुनौती, सिंगल स्क्रीन पर एक शो की मांग से बढ़ा विवाद
‘बंटवारा 1947’ के सामने दूसरे सप्ताह में भी स्क्रीन की चुनौती, सिंगल स्क्रीन पर एक शो की मांग से बढ़ा विवाद
कौन है हत्यारा? ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर मचा रहा तहलका, उलझी मर्डर मिस्ट्री सुलझाएगी ये अफसर
कौन है हत्यारा? ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर मचा रहा तहलका, उलझी मर्डर मिस्ट्री सुलझाएगी ये अफसर
इतना चौड़ा डिस्प्ले पहले नहीं देखा होगा! 7000mAh बैटरी के साथ Huawei का नया फोन लॉन्च
इतना चौड़ा डिस्प्ले पहले नहीं देखा होगा! 7000mAh बैटरी के साथ Huawei का नया फोन लॉन्च
5G के दौर में OnePlus का सस्ता 4G फोन! भारत में सितंबर लॉन्च का दावा, कीमत N6x से भी कम हो सकती है
5G के दौर में OnePlus का सस्ता 4G फोन! भारत में सितंबर लॉन्च का दावा, कीमत N6x से भी कम हो सकती है