न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR Vs KXIP : टॉस जीतकर पंजाब ने कोलकाता को थमाया बल्ला, प्लेऑफ के लिए जीत बहुत जरूरी

पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स शारजाह के छोटे मैदान पर पहले बल्लेबाजी करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 7:22:10

KKR Vs KXIP : टॉस जीतकर पंजाब ने कोलकाता को थमाया बल्ला, प्लेऑफ के लिए जीत बहुत जरूरी

आज शारजाह में आईपीएल के 13वें सीजन का 46वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने जा रहा हैं। पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स शारजाह के छोटे मैदान पर पहले बल्लेबाजी करेगी। इयोन मॉर्गन ने बताया कि आंद्रे रसेल अभी भी पूरी तरह फिट नहीं है इसलिए उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं तो किंग्स इलेवन पंजाब के मयंक अग्रवाल भी अबतक फिट नहीं हुए हैं और उनकी टीम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पिछली बार कोलकाता ने पंजाब को 2 रन से हराया था

पिछली बार जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो कोलकाता ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया था। दुबई में खेले गए सीजन के 24वें मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 164 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब 5 विकेट पर 162 रन ही बना पाई थी।

राहुल-मयंक टॉप रन स्कोरर

पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल 567 रन के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा किए हुए हैं। राहुल ने सीजन में एक शतक भी लगाया है। वहीं, मयंक अग्रवाल 398 रन के साथ अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर हैं।

केकेआर के लिए शुभमन गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

कोलकाता के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 321 रन बनाए हैं। गिल के अलावा कप्तान इयोन मॉर्गन ने 295 रन बनाए हैं। इसके बाद नीतीश राणा का नंबर है, जिन्होंने सीजन में अब तक 265 रन बनाए हैं।

मोहम्मद शमी पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज

पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 17 विकेट के साथ टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। शमी के अलावा रवि बिश्नोई ने 10 और अर्शदीप सिंह ने 9 विकेट अपने नाम किए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में पंजाब ने 126 रन का टारगेट डिफेंड किया था।

केकेआर के वरुण चक्रवर्ती के नाम 12 विकेट

केकेआर के लिए स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं। वरुण ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 विकेट लेकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई थी। वरुण के अलावा टी नटराजन ने सीजन में अब तक 11 विकेट लिए हैं।

कोलकाता ने 2 बार खिताब जीता, पंजाब को अब भी इंतजार

आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, पंजाब ने अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है। 2014 में उसने फाइनल में जगह जरूर बनाई थी, लेकिन उसे कोलकाता के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा

आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट 52.38% है। केकेआर ने अब तक कुल 189 मैच खेले हैं। जिसमें उसने 98 मैच जीते और 91 हारे हैं। वहीं, पंजाब का सक्सेस रेट 45.98% है। पंजाब ने अब तक कुल 187 मैच खेले हैं। जिसमें उसे 87 मैचों में जीत मिली और 100 में हार का सामना करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल