न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशबू सुंदर ने कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ा, BJP में होंगी शामिल

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर (Khushboo Sundar) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को दिए अपने पत्र में उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 1:32:37

खुशबू सुंदर ने कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ा, BJP में होंगी शामिल

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर (Khushboo Sundar) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को दिए अपने पत्र में उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खुशबू ने बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, 'पार्टी के अंदर कुछ तत्व उच्च स्तर पर बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है, वो आदेश दे रहे हैं।' उन्होंने कहा कि मुझ जैसे लोग जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं उनको दबाया जा रहा है।

हाल के दिनों में खुशबू सुंदर कुछ मुद्दों पर कांग्रेस के आधिकारिक रुख से अलग राय जाहिर कर रही थीं। बताया जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद से खुशबू सुंदर कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रही थीं। कुछ महीने पहले उन्होंने पार्टी के रुख से इतर नई शिक्षा नीति का समर्थन किया था।

उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा कि मैंने लंबे समय तक सोच विचार करने के बाद पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने के लिए राहुल गांधी और अन्य नेताओं का धन्यवाद किया है। न्यूज एजेंसी एएनआइ के मुताबिक खुशबू सुंदर जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हैं।

वहीं, तमिलनाडु कांग्रेस ने खुशबू सुंदर के इस फैसले को लेकर उन पर 'वैचारिक प्रतिबद्धता' की कमी का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि उनके इस फैसले से तमिलनाडु की राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

खुशबू के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर तमिलनाडु में एआइसीसी के प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने कहा कि वह एक सप्ताह पहले तक भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहीं थीं। अब भाजपा में शामिल होना, जिसकी वह आलोचना कर रहीं थीं, यह बताता है कि खुशूब में वैचारिक प्रतिबद्धता नहीं है।

बता दे, दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर साल नवंबर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। इससे पहले वह 2010 से लेकर जून 2014 तक डीएमके में रही थीं। खुशबू की लोकप्रियता ही थी कि साल 2010 में उन्हें खुद डीएमके चीफ करुणानिधि पार्टी में लेकर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका