न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे गर्भवती हथिनी की हत्या के दोषी, मिले अहम सुराग

केरल के पालक्कड़ जिले में गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत के पीछे जांच कर रही वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 5:34:27

जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे गर्भवती हथिनी की हत्या के दोषी, मिले अहम सुराग

केरल के पालक्कड़ जिले में गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत के पीछे जांच कर रही वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हथिनी की मौत की छानबीन के लिए गठित विशेष जांच टीम ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है। विभाग ने एक ट्वीट में कहा, 'हथिनी के शिकार के लिए दर्ज मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। इस संबंध में गठित एसआईटी को अहम सुराग मिले हैं। वन विभाग दोषियों को अधिकतम सजा दिलवाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।' हालांकि, विभाग ने यह भी कहा कि ऐसे कोई प्रमाण नहीं हैं कि पटाखा भरा अन्नानास खाने के कारण हथिनी के निचले जबड़े को नुकसान हुआ और यह महज एक संभावना हो सकती है। विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और उनकी पहचान की जा रही है।

सामने आई गर्भवती हथिनी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फेफड़ों में पानी जाने की वजह से हुई मौत

दरअसल, साइलेंट वैली जंगल में हथिनी ने पटाखा भरा हुआ अन्नानास खा लिया था। यह उसके मुंह में फट गया और एक सप्ताह बाद 27 मई को उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने कहा है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। घटना पर रोष बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि कोझिकोड की वन्य जीव अपराध जांच टीम को पालक्कड़ जिले के मन्नाकाड वन खंड में घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है।

गर्भवती हथिनी की मौत पर शर्मिंदा देश, हर तरफ सिर्फ एक ही मांग - दोषियों को मिले कड़ी सजा

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने इस पर एक समग्र रिपोर्ट मांगी है और आश्वस्त किया कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा, 'पटाखा खिलाकर जान लेना, ये बहुत बेहरमी है, भारतीय संस्कृति में ऐसा नहीं होता। दोषियों को पकड़ने के लिए हमने सीनियर अफसर तैनात कर दिए हैं। दोषियों को सजा दी जाएगी।'

मेनका गांधी ने कहा- यह देश का सबसे हिंसक राज्य है

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा है कि हथिनी की हत्या की गई है, केरल में हर तीन में से एक हाथी मारा जाता है। मेनका गांधी ने कहा, 'ये हत्या है, मल्लापुरम ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात है, यह देश का सबसे हिंसक राज्य है। उदाहरण के लिए यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं जिससे 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ मर जाएं।'

रतन टाटा ने कहा- ये हत्या जैसा मामला है

देश के कारोबार जगत में सबसे वरिष्ठ रतन टाटा ने ट्वीट कर हथिनी के साथ हुई हैवानियत को हत्या करार दिया। साथ ही इंसाफ की मांग की। उन्होंने लिखा- 'यह जानकर हैरान हूं कि कुछ लोगों के पटाखों से भरे अनन्नास की वजह से हथिनी की मौत हो गई। निर्दोष जानवरों के प्रति आपराधिक रवैया ठीक वैसा है, जैसे किसी व्यक्ति की इरादतन हत्या। इंसाफ की दरकार है।'

वसुंधरा राजे ने कहा - घटना ने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस मसले पर लिखा कि केरल की घटना ने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है। हाथी भगवान गणेश का स्वरूप हैं, ऐसे में उनके साथ जिसने भी ऐसी हरकत की है उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।

क्रूरता की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस मसले पर दुख व्यक्त किया। मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि केरल के पलक्कड में एक गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिलाकर क्रूरतापूर्वक मारने की अति-दुःखद व निन्दनीय खबर स्वाभाविक तौर पर मीडिया की सुर्खियों में है। हाथी जैसे सहज व उपयोगी जानवर के साथ ऐसी क्रूरता की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। सरकार दोषियों को सख्त सजा दे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ