न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल : बाढ़ से तबाह हुए घरों के पुनर्निर्माण के लिए Joyalukkas समूह ने शुरू की 250 घरों के निर्माण की परियोजना, लागत पंद्रह करोड़ रुपये

Joyalukkas समूह ने केरल में आई इस सदी की सबसे बड़ी बाढ़ में तबाह हुए घरों के पुनर्निर्माण के लिए 250 घरों के निर्माण की परियोजना शुरू की हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Sep 2018 2:38:06

केरल : बाढ़ से तबाह हुए घरों के पुनर्निर्माण के लिए Joyalukkas समूह ने शुरू की 250 घरों के निर्माण की परियोजना, लागत पंद्रह करोड़ रुपये

Joyalukkas समूह ने केरल में आई इस सदी की सबसे बड़ी बाढ़ में तबाह हुए घरों के पुनर्निर्माण के लिए 250 घरों के निर्माण की परियोजना शुरू की हैं। इस उद्देश्य के लिए पंद्रह करोड़ रुपये की लागत निश्चित की गई हैं। यह परियोजना Joyalukkas समूह के कर्मचारियों के साथ-साथ कई शुभचिंतकों की मदद से सफल बनाया जा रहा हैं। Joyalukkas समूह के अध्यक्ष Joy Alukkas और Joyalukkas फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती जॉली जॉय ने कहा है कि Joyalukkas फाउंडेशन के अंतर्गत छह लाख रुपये की लागत वाले घरों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमारा सपना ऐसे घरों का निर्माण करना है जो उनके मालिकों के दिल को खुशी दे।"

प्रत्येक घर का कुल क्षेत्रफल 600 वर्ग फुट होगा। दो बेडरूम के साथ, एक लिविंग रूम के साथ भोजन कक्ष, रसोईघर और एक ठोस छत होगी। अध्यक्ष श्री जॉय अलुकास ने यह भी कहा कि सबसे खराब प्रभावित क्षेत्रों में, विशेषज्ञों के उचित परामर्श, आर्किटेक्ट्स की योजनाओं को ध्यान में रखकर बनाए जाएँगे।

Joyalukkas समूह के इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्देश्य, केरल सरकार द्वारा केरल के पुनर्निर्माण का समर्थन करना हैं। जिसकी मदद से बाढ़ के कारण हुए विनाश में मदद मिलेगी। समूह के अध्यक्ष Joy Alukkas ने बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री को बताई जा चुकी हैं और हर जगह के शासकीय निकायों की मदद से संपन्न की जाएगी।

जो लोग बाढ़ और भूस्खलन में अपना घर खो चुके हैं, वे अपने आवेदनों को व्यक्तिगत रूप से उनके निकट Joyalukkas समूह के बिक्री आउटलेट में जमा कर सकते हैं। इन आवेदनों का Joyalukkas समूह द्वारा गठित समिति और शासकीय निकायों द्वारा मिलकर अवलोकन किया जाएगा. योग्य उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की जाएगी और जैसे ही सभी सरकारी औपचारिकतायें पूरी हो जाएगी, निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह उम्मीद की जा रही है कि घरों को जल्दी से पूरा कर लिया जाएगा और उनके मालिकों को सौंप दिया जाएगा।

Joyalukkas फाउंडेशन कई सामाजिक और मानवीय उद्यमों में करुणात्मक साथ देता आया हैं. Joyalukkas समूह दारा स्वैच्छिक रक्तदान, पर्यावरण की सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और कई अन्य कारणों जैसी गतिविधियों में दी जाने वाली सेवाएँ प्रशंसनीय हैं।

* अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु contact Joyalukkas Foundation, Thrissur : 0487 2329222

Joyalukkas समूह के बारे में :


Joyalukkas समूह विभिन्न व्यापारिक हितों के साथ कई अरब डॉलर का वैश्विक समूह है। समूह पूरे भारत, संयुक्त अरब अमीरात, यूएसए, यूके, केएसए, बहरीन, ओमान, कुवैत, कतर, सिंगापुर और मलेशिया में अपने विभिन्न व्यावसायिक संचालन संचालित करता है। समूह व्यवसायों में आभूषण, मनी एक्सचेंज, फैशन, सिल्क और मॉल शामिल हैं। Joyalukkas दुनिया में सबसे सम्मानित और मान्यता प्राप्त आभूषण खुदरा श्रृंखला में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल