न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेजर गोगोई मामले में नया ट्विस्ट, लड़की ने कहा- हम फेसबुक फ्रेंड है और मैं अपनी मर्जी से उनके साथ गई थी

कश्मीरी महिला के साथ बुधवार को होटल में चेक-इन करते समय भारतीय सेना के मेजर नितिन लीतुल गोगोई को पकड़ा गया था। जांच के बाद इस मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 May 2018 12:57:52

मेजर गोगोई मामले में नया ट्विस्ट, लड़की ने कहा- हम फेसबुक फ्रेंड है और मैं अपनी मर्जी से उनके साथ गई थी

कश्मीरी महिला के साथ बुधवार को होटल में चेक-इन करते समय भारतीय सेना के मेजर नितिन लीतुल गोगोई को पकड़ा गया था। जांच के बाद इस मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। लड़की ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने कहा है कि वह मेजर की फेसबुक फ्रेंड है और वह अपनी मर्जी से उन्हें मिलने के लिए गई थी। यहां तक कि इस वजह से उसकी अपनी मां से लड़ाई हो गई थी। बता दे, पिछले साल कश्मीर में पत्थरबाज को जीप से बांधकर घुमाने के बाद चर्चा में आए मेजर गोगोई बुधवार एक महिला के साथ होटेल में घुसे थे लेकिन स्टाफ द्वारा मना करने के बाद उनकी वहां कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गोगोई को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई थी।

हालांकि महिला ने स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 164 के तहत अपने बयान दर्ज करवाए। जिसमें उसने कहा कि वह सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनकी दोस्त है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लड़की ने मजिस्ट्रेट को बताया कि वह अपनी मर्जी से उनके साथ गई थी क्योंकि वह सेना के अधिकारी के साथ समय बिताना चाहती थी। वह उन्हें पहले से जानती है।

एक अधिकारी ने बताया कि महिला बुडगाम के चेक-ए-कवूसा गांव की रहने वाली है। उसने मैजिस्ट्रेट को अपना आधार कार्ड दिखाया जिसमें उसका जन्मवर्ष 1999 लिखा हुआ था। महिला ने 10वीं तक पढ़ाई की थी और स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम कर रही थी। यह जांच का विषय है कि क्या वह वयस्क है, इसे दूसरे सूत्रों से पता लगाया जाएगा।

मामले की जांच कर रहे डीएसपी रैंक के अधिकारी ने बताया कि लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा- 'मैं यहां अपनी मर्जी से आई हूं।' लड़की ने मजिस्ट्रेट को बताया कि वह और मेजर गोगोई आउटिंग करते हुए कई मौकों पर मिल चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि महिला बुडगाम के चेक-ए-कवूसा गांव की रहने वाली है। उसने मैजिस्ट्रेट को अपना आधार कार्ड दिखाया जिसमें उसका जन्मवर्ष 1999 लिखा हुआ था। महिला ने 10वीं तक पढ़ाई की थी और स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम कर रही थी। यह जांच का विषय है कि क्या वह वयस्क है, इसे दूसरे सूत्रों से पता लगाया जाएगा।

एक अधिकारी ने कहा- 'वह सच में वयस्क है या नहीं यह जांच का विषय है।' दोबारा जांच होने पर लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने दावा किया कि वह पहली बार गोगोई से आदिल अदनान नाम के फेसबुक अकाउंट के जरिए संपर्क में आई थी। कुछ महीनों बाद ही अधिकारी ने खुद उसे बताया कि वह ही मेजर गोगई हैं। जिसके बाद वह दोनों दोस्त बन गए। लड़की का दावा है कि वह गोगोई के साथी समीर अहमद माला को भी जानती है। हालांकि उसकी मां का कहना है मेजर अपने साथी के साथ उनके घर सादे कपड़ों में पहली बार अचानक आए थे और उन्होंने हमारे हाल-चाल पूछे थे। उन्होंने बिना किसी कारण के मेरी बेटी के साथ बातचीत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत