न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में बनाया शिव मंदिर, देखे तस्वीरें

काशी महाकाल एक्सप्रेस जो 20 फरवरी से शुरू होने वाली है इस ट्रेन की एक सीट को मंदिर का रूप दे दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Feb 2020 9:12:02

काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में बनाया शिव मंदिर, देखे तस्वीरें

आपने शायद ही कभी देखा होगा जिस ट्रेन में सफर कर रहे है उसमें मंदिर बना हुआ है। लेकिन अब आप देखेंगे। काशी महाकाल एक्सप्रेस जो 20 फरवरी से शुरू होने वाली है इस ट्रेन की एक सीट को मंदिर का रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही उसमें शिव की मूर्ति की भी स्थापना की गई है। जिस कोच में मंदिर बनाया गया है उसकी तस्वीर भी सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के कोच बी5 की सीट नंबर 64 को शिव का मंदिर बनाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन वाराणसी से इंदौर के बीच चलेगी।

temple in train,temple in kashi mahakal express,kashi mahakal express,news

क्या-क्या है खूबियां?

इस ट्रेन में कई अन्य खूबियां भी हैं, आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि इस ट्रेन का हर कोच सीसीटीवी कैमरे से लैस है। कोच में छह-छह सीसीटीवी कैमरों के जरिए सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। एक महीने से अधिक समय तक विडियो फुटेज मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही ट्रेन में सफर करने वाले हर यात्री का 10 लाख रुपये का बीमा फ्री दिया जाएगा, इसका कोई भी प्रीमियम यात्री से नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि टिकट बुकिंग की सुविधा के लिए स्टॉपेज वाले स्टेशनों पर आरक्षण काउंटर खोले जाएंगे, जबकि ट्रेन की साइड लोअर बर्थों के दो हिस्सों को एक साइड सपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को सफर के दौरान अब पीठ दर्द की शिकायत नहीं होगी। ट्रेन की हर केबिन में छह-छह चार्जिंग पॉइंट की सुविधा भी मिलेगी।

temple in train,temple in kashi mahakal express,kashi mahakal express,news

बनाए गए आकर्षक पैकेज

आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए कई पैकेज भी बनाए हैं। यह ट्रेन उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, इंदौर व भोपाल घूमने का मौका देगी। इनमें उज्जैन व इंदौर से आने वालों को वाराणसी, काशी, अयोध्या व प्रयागराज घूमने का मौका मिलेगा।

- उज्जैन-ओंकारेश्वर जाने वालों को दो रात तीन दिन के 9420 रुपये के पैकेज में महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर, कालभैरव मंदिर, राममंदिर घाट, हरसिद्धि मंदिर और ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करवाए जाएंगे।

-12,450 रुपये के तीन रात व चार दिनो के पैकेज में उज्जैन-ओंकारेश्वर-महेश्वर-इंदौर का भ्रमण करवाया जाएगा। इसमें इंदौर, महेश्वर में होल्कर किला, नर्मदा घाट व शिव मंदिर को भी जोड़ा जाएगा।

-14,950 रुपये में भोपाल, सांची, भीमवेट का-उज्जैन का भ्रमण करवाया जाएगा। यह पैकेज तीन रातों व चार दिनों का होगा। वहीं लखनऊ, प्रयागराज व वाराणसी से उज्जैन जाने वालों के लिए दूसरे पैकेज बनाए गए हैं।

temple in train,temple in kashi mahakal express,kashi mahakal express,news

- उज्जैन या इंदौर से आने वाले यात्रियों को 6,010 रुपये के एक रात व दो दिन के पैकेज में वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर और दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती के दर्शन करवाए जाएंगे।

- 10,050 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से दो रात, तीन दिनों के पैकेज में वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती, सारनाथ, प्रयाग में संगम व हनुमान जी के दर्शन करवाए जाएंगे।

- उज्जैन व इंदौर से आने वालों को 14,770 रुपये में तीन रात, चार दिन के पैकेज में वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती, सारनाथ, अयोध्या में श्रीराम मंदिर, हनुमानगढ़ी, शृंगवेरपुर के साथ ही प्रयाग में संगम व हनुमान जी के दर्शन करवाए जाएंगे।

महाशिवरात्रि 2020 : मनोकामना के अनुसार करें शिव का रुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि 2020 : शिवपुराण के अनुसार इस तरह करें पूजन, मिलेगा पूर्ण लाभ

महाशिवरात्र‍ि के ये 6 रहस्य शायद ही जानते होंगे आप, आइये जानें

महाशिवरात्रि 2020 : राशिनुसार करें इन मन्त्रों का जाप, शिव के साथ विष्णु भी देंगे वरदान

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर