न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DMK प्रमुख एम.करुणानिधि की हालत गंभीर, देर रात अस्पताल में किया गया भर्ती

डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि को चेन्नई के कावेरी अस्पताल ले जाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jul 2018 7:41:58

DMK प्रमुख एम.करुणानिधि की हालत गंभीर, देर रात अस्पताल में किया गया भर्ती

डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि को चेन्नई के कावेरी अस्पताल ले जाया गया है। तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते देर रात उन्हें अस्पताल लाना पड़ा। 94 साल के एम करुणानिधि यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण से पीड़ित हैं। उनका घर में ही इलाज चल रहा था। कावेरी अस्पताल ने बताया था कि वह राजनेता की हालत को मॉनिटर कर रहे हैं। लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है।

करुणानिधी के बेटे स्टालिन ने कहा कि उनके बुखार और संक्रमण में कमी आई है। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रमुक प्रमुख के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। हालांकि अब करुणानिधी की हालत स्थिर बताई जा रही है। कावेरी अस्पताल ने शनिवार तड़के एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी। बुलेटिन में कहा गया है कि एम। करुणानिधी को ब्लड प्रेसर में एकाएक आई गिरावट की वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अभी फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।

dmk president karunanidhi,hospital,chennai

एम.करुणानिधी के बीमार होने की खबर मिलते ही राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 'थिरू करुणानिधि के परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।' राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'थिरू एमके स्टालिन और कनिमोई जी से बातचीत की। कलैंग्नार करुणानिधि जी के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और जरूरत पड़ने पर सहायता की पेशकश की। मैं उनके जल्दी स्वस्थ्य होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, वाम नेताओं सीताराम येचुरी और डी राजा ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि करुणानिधि की तबियत में सुधार हो रहा है। अपने नेता से मिलने आ रहे द्रमुक कार्यकर्ताओं, नेताओं, फिल्मी हस्तियों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या को देखते हुए पालपुरम स्थित करुणानिधि के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। स्टालिन से अलग हो गए भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी अपने पुत्र दुरै दयानिधि के साथ वहां पहुंचे।
करुणानिधि का इलाज कर रहे कावेरी अस्पताल ने कल रात एक बुलेटिन में कहा था कि उनके स्वास्थ्य में 'कुछ गिरावट' आई है। एमडीएमके प्रमुख वाइको, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख तमिलिसाई सुन्दरराजन और तमिझागा वाझवुरिमाई कात्ची नेता वेलमुरुगन भी करुणानिधि के आवास पर गए और परिवारजन तथा स्टालिन से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। लोगों को फिलहाल करुणानिधि से मिलने की अनुमति नहीं है। करुणानिधि अक्तूबर, 2016 से ही बीमार चल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत