न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करुणानिधि के ताबूत पर लिखे थे ये आखरी शब्‍द ...

डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि के ताबूत पर लिखे आखिरी शब्‍द को लेकर चारों ओर चर्चा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Aug 2018 6:45:46

करुणानिधि के ताबूत पर लिखे थे ये आखरी शब्‍द ...

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम करुणानिधि का मंगलवार शाम करीब 6.10 बजे 94 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्‍होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। करुणानिधि के निधन की खबर से पूरे देशभर में शोक की लहर है। डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि के ताबूत पर लिखे आखिरी शब्‍द को लेकर चारों ओर चर्चा है। आखिर उस पर क्‍या लिखा था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ताबूत के ऊपर दर्ज है- 'एक ऐसा व्‍यक्ति जिसने बिना आराम किए काम किया, अब आराम कर रहा है।' इससे पहले करुणानिधि के बेटे स्टालिन ने पिता के नाम एक भावुक पत्र लिखा था। इसमें उन्‍होंने बताया कि उनके पिता ने जाते वक्त कुछ कहा नहीं, लेकिन उन्होंने सालों पहले मुझसे कहा था कि जब वे चले जाएं तो उसके बाद क्या करना है। उन्हें कहां दफनाना है और वह सबकुछ जो इस वक्त वे कर रहे हैं।

चेन्नई स्थित राजाजी हाल से दिवंगत अध्यक्ष एम. करुणानिधि की अंतिम यात्रा बुधवार शाम चार बजे शुरू हुई। करुणानिधि का पार्थिव शरीर राजाजी हाल में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। द्रमुक ने एक बयान में कहा कि करुणानिधि के पार्थिव शरीर को ले जाने वाला वाहन वल्लाजाह रोड होते हुए करीब तीन किमी से कम की दूरी तय कर अन्ना चौक पहुंचेगा।

भगदड़ में दो की मौत

करुणानिधि की अंतिम झलक पाने यहां बुधवार को उमड़ी हजारों की भीड़ के कारण राजाजी हॉल के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। एक व्यक्ति ने कहा, 'सुबह से भीड़ में धक्का-मुक्की की स्थिति है।' हादसा उस वक्त हुआ, जब द्रमुक नेता और करुणानिधि के बेटे एम।के। स्टालिन ने भीड़ से शांत रहने की अपील की। करुणानिधि को चेन्‍नै के मरीना बीच पर उनके गुरु के ठीक बगल में दफनाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल