न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक : थोड़ी देर में कुुमारस्वामी का शपथ ग्रहण, सोनिया और राहुल गांधी बेंगलुरु पहुंचे

कर्नाटक में जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व कर रहे एचडी कुमारस्वामी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 May 2018 3:35:42

कर्नाटक : थोड़ी देर में कुुमारस्वामी का शपथ ग्रहण, सोनिया और राहुल गांधी बेंगलुरु पहुंचे

कर्नाटक में जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व कर रहे एचडी कुमारस्वामी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को मंत्रिमंडल गठन को लेकर कांग्रेस और जेडीएस नेताओं की बीच हुई बैठक में तय किया गया है कि जी परमेश्वर उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस के रमेश कुमार अगले विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) होंगे, जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष पद जद (एस) के खाते में जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शरीक होंगे।

कई क्षेत्रीय दलों की मौजूदगी से विपक्षी एका की झलक

कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में कई क्षेत्रीय दल के नेता मौजूद रहकर विपक्षी एकता का प्रदर्शन करेेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। समारोह में हिस्सा लेने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को ही बंगलूरू पहुंच चुके हैं।

सरकार चलाना बड़ी चुनौती: कुमारस्वामी

कुमारस्वामी का यह दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2006 से अक्तूबर 2007 के बीच 20 महीनों तक जद (एस)-भाजपा गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था। कुमारस्वामी ने स्वीकार किया है कि अगले पांच साल कांग्रेस- जद (एस) गठबंधन की सरकार चलाना उनके लिए ‘‘ बड़ी चुनौती ’’ रहेगी। गौरतलब है कि 224 सदस्यीय विधानसभा की प्रभावी क्षमता फिलहाल 221 सदस्यों की है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

बता दें कि जेडीएस कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में गठबंधन सरकार बना रही है। 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 104, तो वहीं कांग्रेस ने 78 और जेडीएस ने 38 सीटों पर जीत हासिल की है। बता दें कि जदएस ने कर्नाटक में विधानसभा चुनावों से पहले ही बसपा के साथ, जबकि कांग्रेस से चुनाव बाद गठबंधन किया है। दोनों दलों के बीच पोर्टफोलियो बंटवारे पर भी चर्चा हो चुकी है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मंत्रिमंडल में कुल 34 मंत्री शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल