न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक / कोरोना काल में नौकरी जाने का था डर, परिवार के 3 सदस्यों ने की खुदकुशी

पुलिस के मुताबिक ये घटना शनिवार की है। धारवाड़ में सुबर्बन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शरीर के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Jul 2020 6:16:49

कर्नाटक / कोरोना काल में नौकरी जाने का था डर, परिवार के 3 सदस्यों ने की खुदकुशी

कोरोना की वजह से लोगों में जान जाने के साथ-साथ नौकरी जाने का डर भी घर कर गया है। कर्नाटक के धारवाड़ जिले में शनिवार को कुछ ऐसा हुआ है जो इस बात की तस्दीक करता है कि मौजूदा वक्त में लोगों के बीच रोजगार खत्म होने का डर किस कदर व्याप्त है। कर्नाटक के धारवाड़ जिले में एक परिवार के सभी तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। कर्नाटक पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल के दौरान उन्हें नौकरी जाने का डर था, इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की। मरने वाले जोड़े और बच्ची की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक ये घटना शनिवार की है। धारवाड़ में सुबर्बन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शरीर के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। कथित रूप से उन्हें कोरोना महामारी की वजह से अपनी नौकरी जाने का डर सता रहा था। इसी वजह से पूरे परिवार के साथ शख्स ने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस ने संबंधित सेक्शन में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पिछले कुछ दिनों में देश के अंदर कोरोना मामलों में काफी तेजी आई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 48 हजार 661 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 705 लोगों की मौत हुई हैं। देश में अब तक कोरोना के कुल मामले 13,85,522 हुए हैं, जबकि मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 32 हजार 61 हो गई है।

बता दे, कर्नाटक में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के सर्वाधिक 5 हजार 72 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 5 हजार 72 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक 90 हजार 942 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वहीं इस अवधि में संक्रमण से 72 लोग की मौत हुई है। राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 1 हजार 796 लोग की मौत हुई है। शनिवार को 2 हजार 403 लोग को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?