न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक चुनाव 2018: कांग्रेस शासन में कर्नाटक की विकास दर 8 फीसदी रही : पी. चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने 12 मई के कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस के पक्ष में प्रचार के दौरान मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के पिछले पांच वर्षो के शासन के दौरान सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की वृद्धि दर आठ प्रतिशत रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 May 2018 8:57:33

कर्नाटक चुनाव 2018: कांग्रेस शासन में कर्नाटक की विकास दर 8 फीसदी रही : पी. चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने 12 मई के कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस के पक्ष में प्रचार के दौरान मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के पिछले पांच वर्षो के शासन के दौरान सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की वृद्धि दर आठ प्रतिशत रही है। चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस के पांच साल के स्थिर शासन के दौरान कर्नाटक के जीएसडीपी की वृद्धि दर आठ प्रतिशत वार्षिक रही है जो वित्तवर्ष 2013-14 के 6,43,292 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्तवर्ष 2017-18 में 9,49,111 करोड़ रुपये रहा।"

उन्होंने कहा कि राज्य में एक औसत नागरिक पांच साल पहले के मुकाबले आज अधिक धनी है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 125 प्रतिशत बढ़कर 1,74,551 रुपये हो गया, जो 2013 में 77,309 रुपये था। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर 59 प्रतिशत है।

चिदंबरम ने कहा, "राज्य का एक गंभीर व्यापक आर्थिक रिकॉर्ड है, जहां औसत राजकोषीय घाटा 2.26 प्रतिशत है, जबकि औसत राजस्व अधिशेष 0.08 प्रतिशत है।" उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी भी अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर यानी 2.6 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 5.9 प्रतिशत है।

चिदंबरम ने 40 वर्षो के दौरान पहली बार पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की तारीफ की। इसके पहले 70 के दशक के अंत में डी. देवराज अर्स ने राज्य में बतौर मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। उन्होंने कहा कि विकास और कल्याणकारी योजनाएं दोनों साथ-साथ चली हैं, जो इस बात से स्पष्ट होता है कि सामाजिक क्षेत्र पर 40 प्रतिशत खर्च किए गए।

उन्होंने कहा, "इसके विपरीत भाजपा ने अपने पांच साल के कार्यकाल 2008-13 के दौरान जनता को एक कमजोर और अस्थिर सरकार दिए थे, जिसके तीन मुख्यमंत्री रहे थे।" भाजपा को वोट न देने की जनता से अपील करते हुए पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि इस बार इस पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व कुछ अयोग्य लोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "2008-2013 के समय को किसी ने भुलाया नहीं है। जनता ने भाजपा को 110 सीटें दी थीं। बदले में लोगों को क्या मिला था? राज्य के इतिहास में सबसे बुरी सरकार।"

चिदंबरम ने अगली सरकार के सामने खड़ी दोहरी चुनौतियों के बारे में कहा कि इसमें पहली चुनौती वृद्धि की रफ्तार बनाए रखने और दूसरी चुनौती आरएसएस-भाजपा की साजिश का मुकाबला करने की होगी, क्योंकि आरएसएस-भाजपा संघीय व्यवस्था को तोड़ने, राज्य को कमजोर करने और एक इतिहास, एक संस्कृति, एक धर्म, एक भाषा और एक आचरण संहिता के अपने एजेंडे को लागू करने को आमादा है।

कांग्रेस का बांटो और राज करो की नीति में भरोसा है : पीएम मोदी

नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के बीजापुर में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा, "कांग्रेस का बांटो और राज करो की नीति में भरोसा है। वह भाई से भाई को लड़ा रही है। इस विधानसभा चुनाव में पार्टी का कर्नाटक से सफाया हो जाएगा।"

कांग्रेस के लिए क्यों अहम है कर्नाटक?

- सिर्फ 4 राज्यों में कांग्रेस की सरकार:कर्नाटक, पंजाब, मिजोरम और पुड्डुचेरी (केंद्र शासित)। इनमें कर्नाटक आबादी और क्षेत्रफल दोनों मामलों में सबसे बड़ा है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यहां अपनी सरकार बचाना काफी अहम है।

कर्नाटक के बाद 3 राज्यों में चुनाव

- कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने हैं। ऐसे में अगर राहुल गांधी कर्नाटक में अपनी सरकार बचा लेते हैं तो इसका फायदा उन्हें अन्य राज्यों में भी मिलेगा। 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी कर्नाटक के चुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे