न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : सिर्फ आईपीएल खेलने पर कपिल देव ने दिया धोनी को ये सुझाव

कपिल देव ने धोनी को सुझाव देते हुए कहा हैं कि अगर महेंद्र सिंह धोनी इस साल की तरह बिना मैच अभ्यास के आईपीएल में खेलने का फैसला करते हैं तो उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना ‘असंभव’ होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Nov 2020 10:20:40

IPL 2020 : सिर्फ आईपीएल खेलने पर कपिल देव ने दिया धोनी को ये सुझाव

आईपीएल का यह सीजन अपनी समाप्ति की ओर हैं और अगला सीजन मार्च 2021 में होना हैं. इस साल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफ़र अच्छा नहीं रहा जिसमें कप्तान धोनी के प्रदर्शन पर सवाल भी खड़े हुए थे. उनके प्रदर्शन को लेकर अब कपिल देव ने धोनी को सुझाव देते हुए कहा हैं कि अगर महेंद्र सिंह धोनी इस साल की तरह बिना मैच अभ्यास के आईपीएल में खेलने का फैसला करते हैं तो उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना ‘असंभव’ होगा। पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे धोनी 14 मैचों में 116 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 200 रन ही बना सके जबकि इस दौरान उन्होंने कोई अर्द्धशतक भी नहीं जड़ा।

कपिल ने एक चैनल से कहा, ‘अगर आप साल में 10 महीने क्रिकेट नहीं खेलोगे और अचानक आईपीएल खेलोगे तो आप देख सकते हो कि क्या होगा। इतना क्रिकेट खेलने पर किसी सत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी के साथ भी ऐसा हुआ है।’ कपिल का मानना है कि धोनी को इस सत्र में घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट (घरेलू लिस्ट ए और टी-20) में जाना चाहिए और वहां खेलना चाहिए।’

कपिल के मुताबिक अगर धोनी हर साल सिर्फ आईपीएल में खेलने का फैसला करते हैं तो उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना असंभव होगा। आयु के बारे में बात करना सही नहीं है लेकिन उनकी आयु (39 बरस) में वह जितना अधिक खेलेंगे शरीर उतना ही लय में रहेगा।’

उनके प्रदर्शन को लेकर गावस्कर ने भी सलाह देते हुए कहा कि एमएस धोनी काे 2021 सीजन से पहले डोमेस्टिक सीजन में खेलना चाहिए। वह अभी भी IPL में 400 रन बनाने की क्षमता रखते हैं। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा “वह एक करिश्माई क्रिकेटर हैं। वह अपने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग को इंजॉय करते हैं। वह रोल मॉडल हैं। वह अच्छे कप्तान है। अगर वे डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलते हैं, तो वह आईपीएल के अगले सीजन में 400 रन तक भी बना सकते हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर