न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद छलका मां का दर्द, बोलीं- जान बख्श दे सरकार

विकास की मां ने बताया कि वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करता था और उनका श्रृंगार करवाता था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jul 2020 4:51:21

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद छलका मां का दर्द, बोलीं- जान बख्श दे सरकार

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ा गया है। विकास के पकड़े जाने के बाद उसकी मां ने सरकार से जान बख्श देने की गुहार लगाई है। विकास की मां ने बताया कि वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करता था और उनका श्रृंगार करवाता था।

उन्होंने कहा कि भोले बाबा ने ही आज मेरे बेटे की जान बचाई है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि बेटे विकास दुबे की जान बख्श दी जाए। हालाकि, कुछ दिनों पहले मां सरला देवी ने कहा था कि अगर उनका बेटा पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए जिम्मेदार है, तो उसे मार दिया जाना चाहिए।

उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने विकास की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर जा रहा था, जब उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मालूम हो कि कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान हुए खूनी संघर्ष में सीओ सहित पुलिस के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। अपराधियों ने पुलिस बल को चारों ओर से घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी और आठ जवानों को मौत के घाट उतार दिया था।

आज सुबह उज्जैन महाकाल मंदिर में विकास पूरी योजना के तहत अपनी गिरफ्तारी दी है। पहले वह सामान्य लोगों की तरह पूजा की लाइन में लगा। उसके बाद अचानक मंदिर परिसर में चिल्ला-चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बताया। इसके बाद मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मंदिर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर फ्रीगंज इलाके में कंट्रोल रूम लेकर गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है

जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान

बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर

नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...

जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...

AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज

‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...

सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा

बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां

फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम