Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमित हो सकता है विकास दुबे, फरीदाबाद में जिसके घर रुका था उस रिश्तेदार की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

श्रवण मिश्रा वही रिश्तेदार है, जो फरीदाबाद में रहता है और जिसके घर एक दिन विकास दुबे रुका था और फरार होकर उज्जैन पहुंचा। श्रवण मिश्रा और उनका बेटा अंकुर इस समय विकास को पनाह देने के आरोप में जेल में बंद हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jul 2020 3:37:41

कोरोना संक्रमित हो सकता है विकास दुबे, फरीदाबाद में जिसके घर रुका था उस रिश्तेदार की  रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कानपुर एनकाउंटर के लगभग एक हफ्ते बाद उत्तर प्रदेश का मोस्ट वॉन्टेड 5 लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाटकीय ढंग से पुलिस की गिरफ्त में आ गया। विकास 2 जुलाई की रात कानपुर के बिकरु गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या के बाद 6 दिन से फरार था। इस बीच अब यह कयास लगाए जा रहे है कि विकास दुबे कोरोना संक्रमित हो सकता है। ऐसी संभावना इसलिए है क्योंकि उसके रिश्तेदार श्रवण मिश्रा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। श्रवण मिश्रा वही रिश्तेदार है, जो फरीदाबाद में रहता है और जिसके घर एक दिन विकास दुबे रुका था और फरार होकर उज्जैन पहुंचा। श्रवण मिश्रा और उनका बेटा अंकुर इस समय विकास को पनाह देने के आरोप में जेल में बंद हैं।
फरीदाबाद पुलिस ने विकास को वहां देखे जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद उसने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीन लोगों में विकास का साथी प्रभात मिश्रा और रिश्तेदार श्रवण मिश्रा और अंकुर मिश्रा हैं। प्रभात को ट्रांजिट रिमांड पर यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया था, जिसे आज सुबह यूपी ले जाते वक्त पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली मार दी। इसमें प्रभात की मौत हो गई।

वहीं जेल भेजने से पहले श्रवण व अंकुर की कोरोना जांच कराई गई थी, जिसमें श्रवण की बुधवार देर शाम को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। यही वजह है कि माना जा रहा है कि विकास दुबे व गिरफ्तार श्रवण के संपर्क में आने वाले दर्जनों लोग कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।
ऐसे पकड़ा गया विकास

विकास गुरुवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचा। यहां पर उसने वीआईपी रसीद कटवाई और बाबा के दर्शन करने पहुंचा। इस दौरान उसे एक दुकान संचालक और सुरक्षाकर्मी ने पहचान लिया था। सुरक्षाकर्मी ने अपने वरिष्ठों की इसकी जानकारी दी और उसके पीछे लग गया। दर्शन कर लौट रहे विकास को पुलिस जवानों और सुरक्षाकर्मियों ने चौकी पर बिठा लिया। पकड़ में आने के बाद वह ‘मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं’ चिल्लाने लगा। पुलिस ने मोबाइल नंबर से भी इस बात की पुष्टि की।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका