न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंक मैनेजर ने आइसोलेशन में जाने से किया मना, मिले थे कोरोना पॉजिटिव कनिका से

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद पूरे देश में हंड़कंप मच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Mar 2020 9:33:01

बैंक मैनेजर ने आइसोलेशन में जाने से किया मना, मिले थे कोरोना पॉजिटिव कनिका से

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद पूरे देश में हंड़कंप मच गया है। लखनऊ के आइसोलेशन वार्ड में उनके पूरे परिवार को भर्ती किया गया है। आरोप है कि 9 मार्च को लंदन से भारत लौटी कनिका कपूर एयरपोर्ट अधिकारियों को चकमा देकर बाहर निकल गई थीं। उनका कहना है कि स्क्रीनिंग हुई थी लेकिन आइसोलेशन में रहने की सलाह नहीं दी गई थी। बुरी खबर ये है कि कनिका इस दौरान यूपी के मंत्री से लेकर सांसद तक से मिलीं। अब देश की संसद के दरवाजे पर कोरोना का डर फैल चुका है। दरअसल, 18 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सांसदों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया था। इसमें कुल 96 सांसदों ने हिस्सा लिया था। झालवाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह भी इस पार्टी में पहुंचे थे और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में हुई इस पार्टी में सभी सांसदों के साथ मेलमिलाप में शामिल रहे। इससे ठीक दो दिन पहले ही 16 मार्च को दुष्यंत सिंह लखनऊ में कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होकर लौटे थे।

आइसोलेशन में जाने को तैयार नहीं बैंक मैनेजर

वहीं लखनऊ के लाटूस रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के हेड मनोज कुमार भी कनिका कपूर से मिलने के लिए उनके घर गए थे। मनोज कुमार करीब आधे घंटे तक कनिका के घर रहे। अब कनिका के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद बैंक के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। कर्मचारी दहशत में हैं। बैंक कर्मचारियों के कहने के बावजूद बैंक मैनेजर आइसोलेशन में नहीं जा रहे हैं। कर्मचारियों में संक्रमण फैलने का डर है।

कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बता दे, कोरोना पर बेपरवाही बरतने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में खुलासा हुआ है कि कनिका कपूर को अपने कोरोना पीड़ित होने की जानकारी थी। वहीं लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि कनिका कपूर के खिलाफ सीएमओ से आई रिपोर्ट में उनके आने की तारीख 14 मार्च लिखी है, जबकि वह 11 मार्च को आई थीं। जांच के दौरान पुलिस इस चीज को सही कर देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन