न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाल ठाकरे को भी डर था कि शिवसेना एक दिन कांग्रेस बन जाएगी : कंगना

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। कंगना रनौत ने शिवसेना के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Sep 2020 12:25:34

बाल ठाकरे को भी डर था कि शिवसेना एक दिन कांग्रेस बन जाएगी : कंगना

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। कंगना रनौत ने शिवसेना के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। शुक्रवार सुबह 3 ट्वीट किए। उन्होंने कहा, 'सोनिया गांधीजी, एक महिला होने के नाते आप महाराष्ट्र में अपनी सरकार द्वारा मेरे साथ किए गए बर्ताव से दुखी नहीं हैं? क्या आप डॉ अंबेडकर के बनाए संविधान के सिद्धांतों का पालन करने की अपील अपनी सरकार से नहीं कर सकती हैं?'

उन्होंने यह भी कहा कि बाल ठाकरे को भी डर था कि शिवसेना एक दिन कांग्रेस बन जाएगी।

उन्होंने कहा, 'आप (सोनिया गांधी) पश्चिम में पले बढ़े हैं। भारत में रहते हैं। आप महिलाओं के संघर्ष को जानते हैं। जब आपकी खुद की सरकार महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है और कानून और व्यवस्था का मजाक बना रही है। ऐसे में इतिहास आपकी चुप्पी और उदासीनता को तय करेगा। मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले में दखल देंगी।'

कंगना की मां ने शिवसेना पर बोला हमला

कंगना रनौत की मां आशा रनौत बेटी के सपोर्ट में हैं। वो खुलकर सामने आ रही हैं और अपनी बाते रख रही हैं। आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा कि शिवसेना ने मेरी बेटी के साथ अन्याय किया। पूरे भारत वर्ष की जनता इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। आशा रनौत ने कहा- 'अगर कंगना गलत होती तो देश की जनता उसके साथ नहीं होती। कैसी सरकार है। मेरी बेटी उसकी प्रजा का एक अंग है। उसके साथ इतना अन्याय हुआ है। ये कैसी सरकार है। इसको सरकार बोलते हैं। ये बाल ठाकरे की शिवसेना है, नहीं। ये वो बाल ठाकरे की शिवसेना नहीं है, जिसे हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। ये शिवसेना डरपोक है, कायर है। मेरी बेटी ने 15 साल मेहनत करके एक-एक पैसा जोड़कर ऑफिस बनाया। उनकी तरह थोड़ी हम खानदानी हैं। हम एक मध्यम परिवार से हैं। सब ने देखा है कि मेरी बेटी ने कैसे मेहनत से पैसा इकट्ठा किया है। इनके पास तो अपने मां-बाप की प्रॉपर्टी है, जिसके ऊपर वो इतना घमंड कर रहे हैं और अत्याचार कर रहे हैं।'

'मेरी बेटी ने सच्चाई का साथ दिया है। पूरे भारत वर्ष मेरी बेटी के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा। मैं अमित शाह और हिमाचल सरकार का धन्यावाद करती हूं, जिन्होंने मेरी बेटी की सुरक्षा की। इन लोगों का तो क्या पता ये क्या करते। इनका कोई विश्वास नहीं है। क्यों भाजपा सुरक्षा नहीं देती मेरी बेटी को, क्यों विपक्ष पार्टियां बोलती हैं। उन्हें क्या तकलीफ है, क्या उनके घर में बेटियां नहीं हैं। क्यों उन लोगों ने मेरी बेटी के बारे में इतनी बकवास बातें बोली। अगर कोई सच्चाई का साथ दे तो उसका साथ देना चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका