न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : रबाडा इतिहास रचने के करीब, घातक गेंदबाजी ने तोड़ा मोर्कल का रिकॉर्ड

कागिसो रबाडा का खेल बेहद आकर्षक रहा हैं जिसने अपनी धारधार गेंदबाजी से हैदराबाद की बल्लेबाजी को बर्बाद कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 9:55:31

IPL 2020 : रबाडा इतिहास रचने के करीब, घातक गेंदबाजी ने तोड़ा मोर्कल का रिकॉर्ड

बीते दिन हुए मैच में दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाई हैं। इस सीजन में दिल्ली का शुरूआती प्रदर्शन बेहद खूबसूरत रहा हैं जो कि बाद में थोडा डगमगा गई। लेकिन बीते मैच में प्रदर्शन बेहद आकर्षक रहा। मैच में कागिसो रबाडा का खेल बेहद आकर्षक रहा हैं जिसने अपनी धारधार गेंदबाजी से हैदराबाद की बल्लेबाजी को बर्बाद कर दिया। रबाडा ने अपनी पहले ओवर की पहली ही गेंद पर जबरदस्त यॉर्कर से डेविड वार्नर का शिकार किया। इसके बाद उन्होंने दूसरे स्पेल में हैदराबाद के मध्यक्रम में तीन खिलाड़ियों को निपटा दिया। कुल मिलाकर उन्होंने मैच में चार विकेट अपने नाम किए।

रबाडा ने इस चार विकेट के साथ ही पर्पल कैप एक बार फिर से अपने नाम कर लिया। वे अब इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, वे आईपीएल में दिल्ली की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ही पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को पछाड़ दिया। मोर्कल ने 2012 में जहां 25 विकेट अपने नाम किए थे, वहीं रबाडा अब तक 29 विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं।

दिल्ली के फाइनल में पहुंचने के साथ ही अब रबाडा को आईपीएल के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका मिल गया है। दरअसल आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी भी ड्वेन ब्रावो के नाम पर दर्ज है। ब्रावो ने 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए 18 मैचों में 32 विकेट अपने नाम किए थे। यानी रबाडा को उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए मुंबई के खिलाफ चार विकेट लेने होंगे।

वैसे रबाडा पिछले सीजन में भी इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते थे, लेकिन उन्हें बीच में ही टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। तब रबाडा ने 12 मैचों में ही 14।72 की औसत के साथ 25 विकेट चटकाए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। उस वक्त चेन्नई के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने मौके का फायदा उठाते हुए 26 विकेट के साथ पर्पल कैप अपने नाम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर