न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड के रांची में सामने आया बुराड़ी जैसा मामला, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत की गुत्थी पूरी तरह से सुल्जी भी नहीं थी कि ऐसा ही एक और मामला झारखंड की राजधानी रांची में सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jul 2018 1:22:34

झारखंड के रांची में सामने आया बुराड़ी जैसा मामला, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत की गुत्थी पूरी तरह से सुल्जी भी नहीं थी कि ऐसा ही एक और मामला झारखंड की राजधानी रांची में सामने आया है। यहां एक ही परिवार के सात लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मरने वालों में पांच वयस्क और दो बच्चे शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि सभी लोगों ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि परिवार कांके इलाके के बोड़या में किराये के मकान में रहता था।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कांके थाना प्रभारी और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को भी बुला लिया गया है और टीम मामले की पड़ताल में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक परिवार एक किराये के मकान में रहता था और परिवार में सात लोग थे। पूरे परिवार का संदेहास्पद स्थिति में शव मिला है। बताया जा रहा है कि इनमें एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि बाकी लोगों के शव बिस्तर पर पड़े थे। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश के लिए पहुंच चुकी है। इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे परिवार का इस तरह से एक साथ शव मिलने का कारण समझ से परे है। लोगों का कहना है कि परिवार लोवर मीडिल क्लास का है और किसी से किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था। ऐसे में परिवार ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल