न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड चुनाव परिणाम 2019 : रघुवर दास ने कहा - जश्न कोई भी मना सकता है, सरकार बीजेपी ही बनाएगी

महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद अब झारखंड चुनाव परिणाम में बीजेपी को करारा झटका लगता दिख रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Dec 2019 2:49:03

झारखंड चुनाव परिणाम 2019 : रघुवर दास ने कहा - जश्न कोई भी मना सकता है, सरकार बीजेपी ही बनाएगी

महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद अब झारखंड चुनाव परिणाम में बीजेपी को करारा झटका लगता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच गया है, जबकि भाजपा बहुमत से काफी पीछे नजर आ रही है। JMM गठबंधन को 41 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि इस बार अकेले चुनावी समर में उतरी बीजेपी महज 29 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। आजसू को 4 और झारखंड विकास मोर्चा को भी 4 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। 2014 में 37 सीटें जीतकर आजसू के साथ सरकार बनाने वाली बीजेपी इस बार अकेले ही चुनाव में उतरी थी। हालांकि बीजेपी ने 34 पर्सेंट वोट प्रतिशत के साथ सूबे में सबसे ज्यादा मत हासिल किए हैं, लेकिन गठबंधन के तौर पर झामुमो और कांग्रेस ने सत्ता की बाजी हथिया ली। कांग्रेस-जेएमएम-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

रुझानों से साफ है कि अब कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन को बहुमत मिल रहा है और जेएमएम के हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बन सकते हैं। रुझानों के मुताबिक भाजपा ने सत्ता गंवा दी है और उसे 10 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

हालांकि चुनाव नतीजों के रुझानों पर झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा कि अभी नतीजे स्पष्ट नहीं है लेकिन जश्न तो कोई भी मना सकता है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं और भाजपा के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा, 'कई सीटों पर हम 1,000 से 2,000 के मार्जिन से पीछे चल रहे हैं। ऐसे में रुझानों पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।'

सीएम ने कहा कि जश्न कोई भी मना सकता है। रिजल्ट आने पर ही समीक्षा कर सकते हैं। अभी तीसरा राउंड ही चल रहा है, इसलिए मैं इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। हम जीत रहे हैं और सरकार भी भाजपा के नेतृत्व में बनाएंगे। हालांकि बीजेपी की उम्मीद के मुताबिक नतीजे न आने को लेकर रघुबर दास ने कहा कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा का वोट एक साथ जाने से बीजेपी पर असर पड़ सकता है। ऐंटी-बीजेपी वोट एक साथ जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विरोधी वोट में बंटवारा न होने के चलते ऐसा हो सकता है।

आपको बता दे, ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन बहुमत से एक सीट पीछे हैं। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 41 सीट लाना जरूरी है। कांग्रेस-जेएमएम और राजद गठबंधन फिलहाल 40 सीटों पर आगे हैं जबकि भाजपा के उम्मीदवार 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत