झारखंड / RIMS के 3 कर्मचारी कोरोना (+), कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 1657

By: Pinki Sat, 13 June 2020 09:43:15

झारखंड / RIMS  के 3 कर्मचारी कोरोना (+), कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 1657

झारखंड में शुक्रवार काे कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 हजार 657 हाे गई है। नए मरीजाें में चतरा के तीन, सिमडेगा के चार, प। सिंहभूम के चार, पूर्वी सिंहभूम के चार, लातेहार के दो, पलामू के 7, गुमला के 19, रामगढ़ के चार और रांची के तीन मरीज हैं। झारखंड में 1 हजार 657 संक्रमितों में से 963 कोरोना मरीज अब भी सक्रिय हैं तो वही 685 मरीज स्वस्थ हो कर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 8 लोगों की मौत भी हो गई है। झारखंड में 8 मौतों में सिमडेगा से 5, रांची से 2 और लातेहार से 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

RIMS के कर्मी कोरोना संक्रमित

बता दे, रांची में तीन लोगों में संक्रमण पाया गया और ये सभी राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के ट्रामा सेंटर के कर्मी हैं। अब तक राज्य में 1 हजार 657 संक्रमितों में से 1 हजार 354 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं।

135 नये मामले सामने आए थे

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 135 नये मामले सामने आए थे। इसके साथ ही तब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1 हजार 551 हो गयी थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटों में 135 नये मामले दर्ज किये गये थे जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक कुल 1 हजार 551 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या आठ हो चुकी है।

कहां कितने हुए ठीक

रांची में 164 में 129, बोकारो में कोरोना 29 में 22, हजारीबाग में 130 में 84, धनबाद में 114 में 52, गिरिडीह में 53 में 21, सिमडेगा में 232 में 34, कोडरमा में 93 में 36, देवघर में 10 में 10, पलामू में 45 से 32, गढ़वा में 88 में 60 , गोड्डा में 1 में 1, जामताड़ा में 28 में 2, दुमका में 4 में 4, पूर्वी सिंहभूम में 229 में 50 लोग ठीक हुए हैं। लातेहार में 52 में 26, लोहरदगा में 37 में 18, रामगढ़ में 95 कोरोना संक्रमित में 10, पश्चिमी सिंहभूम 43 में 6, गुमला में 88 में 29, सरायकेला में 33 में 8, चतरा में 29 में 5, पाकुड़ में 32 में 14, खूंटी में 16 कोरोना मरीजों में 5, साहेबगंज में 3 में एक लोग ठीक हुए हैं।

देश में तीन लाख के पार हुई मरीजों की संख्या

उधर, देश में काेराेना संक्रमिताें की संख्या शुक्रवार काे तीन लाख के पार चली गई। सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में कुल मरीज एक लाख से ज्यादा हाे चुके हैं। देश मेें शुक्रवार को 11788 नए मरीज मिले जबकि 329 की मौत हुई। देश में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 16 और 17 जून को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। बताया जाता है कि इस बातचीत के बाद केंद्र सरकार कोरोना के रोकथाम के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकती है। पहली बार होगा कि प्रधानमंत्री राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग बात करेंगे। 16 जून को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनकी बातचीत होगी जबकि 17 जून को केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्री या फिर उप-राज्यपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। दोनों दिन पीएम मोदी की राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com