न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी, लग्जरी बस से जब्त किए बिना बिल 3 करोड़ के जेवरात

राजस्थान के सिरोही ने पुलिस ने कारवाई करते हुए एक लग्जरी बस से बिना बिल 3 करोड़ के जेवरात जब्त किए हैं और इसके लिए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 11:12:41

राजस्थान : मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी, लग्जरी बस से जब्त किए बिना बिल 3 करोड़ के जेवरात

सरकार द्वारा सभी को जानकारी दी जा रहती हैं कि आप जो भी सामान खरीदें उसका बिल लें ताकि टैक्स में चोरी ना हो सकें। लेकिन कुछ आपराधिक तत्व अपने फायदे के लिए बिना बिल सामान की खरीद-फरोख्त करते हैं। राजस्थान के सिरोही ने पुलिस ने कारवाई करते हुए एक लग्जरी बस से बिना बिल 3 करोड़ के जेवरात जब्त किए हैं और इसके लिए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

सिरोही जिले के सरूपगंज में पुलिस ने रविवार काे बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा से अहमदाबाद जा रही लग्जरी बस से करीब 3 कराेड़ रुपए का साेना, चांदी व डायमंड समेत महंगे स्टाेन बरामद कर तीन लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह सारे जेवरात बिना बिल के अहमदाबाद सप्लाई हाेने थे और वहां से गुजरात के अलग-अलग शहराें में जाने थे। पुलिस ने तीनों काे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाधिकारी छगनलाल डांगी ने बताया कि एसपी पूजा अवाना व एएसपी मिलन कुमार जाेहिया के निर्देश पर उड़वारिया के पास रविवार काे डिप्टी किशोर सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर आगरा से गुजरात अहमदाबाद जाने वाली एसके पटेल कंपनी की एक लग्जरी बस काे रुकवा उसकी जांच की ताे उसमें जगह-जगह स्पेशल चैंबर बने हुए थे, लेकिन इसमें किसी तरह का सामान नहीं मिला।

news,latest news,news in hindi,crime news,rajasthan,sirohi,3 crores jewelry seized

संदेह हाेने पर सभी सवारियों काे उतार उसकी तलाशी ली गई ताे लास्ट सीट के नीचे एक लाॅकर मिला और उसमें जांच के दाैरान 19 कार्टन निकले। इन सभी 19 कार्टन में करीब 3.30 क्विंटल चांदी के जेवरात, चांदी की चिल्लियां, आधा किलाे साेना व 11 हजार रुपए नकद समेत डायमंड व महंगे स्टाेन निकले। पूछताछ की गई ताे सामने आया कि बिना बिल के यह आगरा से अहमदाबाद सप्लाई हाे रहे थे।

इससे पूर्व कार्रवाई की सूचना मिलने पर एएसपी मिलन कुमार जाैहिया माैके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। ड्राइवर व खलासी फिरोजपुर बनासकांठा निवासी इमरान पुत्र मोहम्मद हापानी, फतेहगढ़ बनासकांठा निवासी अहमद जुबेर और इस्लामपुर बड़गांव निवासी आसिफ पुत्र अब्दुल कुंभार काे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया और पूछताछ शुरू कर दी है।

अहमदाबाद से अलग-अलग शहराें में हाेने थे सप्लाई

डीएसपी किशोर सिंह चौहान ने बताया कि जांच के दाैरान बस से 3 क्विंटल 56 किलाे चांदी, 542 ग्राम सोना, 11200 रुपए नकद, 946 ग्राम डायमंड तथा 2 किलो 608 ग्राम महंगे स्टोन को बरामद किए गए। इनकी अनुमानित लागत करीब 3 कराेड़ बताई गई है, जाे बिना बिल के सप्लाई किए जा रहे थे। आगरा से इन्हें अहमदाबाद ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि वहां से यह सूरत, राजकोट व गुजरात के विभिन्न शहरों में इस माल की डिलीवरी होनी थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में और भी खुलासा हाेने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत