न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रियाद से मुंबई आ रहा जेट एयरवेज का विमान उड़ान भरने के दौरान रनवे से उतरा, सभी 142 यात्री और 7 क्रू मेंबर सुरक्षित

जेट एयरवेज की रियाद से मुंबई आने वाली फ्लाइट शुक्रवार को एक बड़े हादसे से बच गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Aug 2018 8:52:46

रियाद से मुंबई आ रहा जेट एयरवेज का विमान उड़ान भरने के दौरान रनवे से उतरा, सभी 142 यात्री और 7 क्रू मेंबर सुरक्षित

जेट एयरवेज की रियाद से मुंबई आने वाली फ्लाइट शुक्रवार को एक बड़े हादसे से बच गई। बताया जा रहा है कि टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट B737-800 सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर रनवे पर फिसल गई। इसमें सवार 142 यात्री और सात क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

जेट एयरवेज ने शुक्रवार सुबह बयान जारी कर कहा, “रियाद से मुंबई जाने वाली फ्लाइट से सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया, जहां हमारी टीम उनकी मदद कर रही है। सभी को खाना और जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।”

यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। इसके पहले भी दिसंबर 2016 में जेट एयरवेज़ की एक फ्लाइट कोहरे के चलते गोवा डबोलिम एयरपोर्ट के रनवे पर फिसल गई थी। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए थे। जेट एयरवेज़ का ये विमान गोवा से मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था तभी वह रनवे पर फिसल गया था।

मुंबई से दुबई जाने वाले एअर इंडिया के विमान में भी तकनीकी खराबी

यहां छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाले एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद करीब 150 यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। उनमें से कुछ की एअर इंडिया के स्टाफ से झड़प भी हो गई। एआई-983 विमान को गुरुवार रात आठ बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह शुक्रवार सुबह तक रवाना नहीं हो सका।

कोई तो बताए विमान कब उड़ान भरेगा

एक महिला यात्री ने कहा, “हम यहां घंटों से इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ बच्चे हैं। लेकिन कोई भी हमें यह नहीं बता रहा कि विमान कब तक उड़ान भरेगा। यहां तक की उन्होंने हमें घटिया खाना दिया। कुछ कर्मचारियों ने यात्रियों से पैसे वापस लेने और घर लौट जाने को भी कहा।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग

तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी

83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी

योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय

क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'

'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी

सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी

क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान

कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा

दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?

हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस

FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज