न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JEE Advanced 2020 / थर्ड रैंक के साथ टॉपर्स में शामिल हुए कोटा के वैभव राज, कहा - लॉकडाउन से फायदा हुआ, स्टार्टअप खोलना सपना

राजस्थान के कोटा ने एक बार फिर इस रिजल्ट में अपनी जगह बनाई है। कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे वैभव राज ने तीसरी रैंक हासिल की है। वहीं, उनके साथ ही पढ़ाई करने वाले मुनींद्र ने चौथी रैंक हासिल की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 2:11:21

JEE Advanced 2020 / थर्ड रैंक के साथ टॉपर्स में शामिल हुए  कोटा के वैभव राज, कहा - लॉकडाउन से फायदा हुआ,  स्टार्टअप खोलना सपना

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली (Indian Institute of Technology, IIT Delhi) की ओर से जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम जेईई एडवांस 2020 (Joint Entrance Examination, JEE Advanced 2020) का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान के कोटा ने एक बार फिर इस रिजल्ट में अपनी जगह बनाई है। कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे वैभव राज ने तीसरी रैंक हासिल की है। वहीं, उनके साथ ही पढ़ाई करने वाले मुनींद्र ने चौथी रैंक हासिल की है। दोनों कोटा में रहकर ही पढ़ाई कर रहे थे। इसके साथ 12वीं और 17वीं रैंक भी कोटा के स्टूडेंट्स ने ही हासिल की है। बता दे, इस बार परीक्षा में पूरे देश से कुल 43204 छात्रों ने क्वालीफाई किया है। आईआईटी बॉम्बे जोन के चिराग फालोर ने AIR-1 हासिल की है। चिराग के 396 में से 352 मार्क्स आए हैं। वहीं AIR- 17 हासिल करने वाली आईआईटी रुड़की जोन की कनिष्का मित्तल गर्ल टॉपर रही हैं। कनिष्का का स्कोर 315 है।

वैभव राज ने 10वीं कक्षा 98% एवं 12वीं कक्षा 99% अंकों से पास की

जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 3 रैंक प्राप्त करने वाले बेगुसराय बिहार के वैभव राज ने बताया कि एडवांस की काफी अच्छी तैयारी थी इसलिए मैं सफलता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त था। 2018 में आईआईटी में प्रवेश का सपना लेकर कोटा आया और एलन में एडमिशन लिया। मां के साथ यहां रहा, उन्होंने मेरा पूरा साथ दिया। 10वीं कक्षा 98% एवं 12वीं कक्षा 99% अंकों से पास की है। एनटीएसई स्कॉलर हूं और जेईई मेन्स में ऑल इंडिया 45वीं रैंक थी। इसके अलावा फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ एवं एस्ट्रोनोमी ओलंपियाड में कैम्प के लिए चयनित हो चुका हूं।

कोटा आने के बाद मुझमें काफी बदलाव आए

वैभव राज ने बताया कि पिता सुनील कुमार रॉय रक्षा मंत्रालय में गुणता आश्वासन महानिदेशालय (डायरेक्टर जनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस) में सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर हैं। मां सुधा रॉय गृहिणी हैं तथा बड़ा भाई विशाल राज आईआईटी खड़गपुर में पढ़ रहा है। कोटा आने के बाद मुझमें काफी बदलाव आए जोकि मेरे लिए अच्छे साबित हुए। सबसे मुख्य तो आत्मविश्वास मजबूत हुआ। कोटा आने से पहले मुझे केमेस्ट्री से डर लगता था लेकिन अब वहीं मेरा फेवरेट सब्जेक्ट है। मैंने स्ट्रेटेजी बनाकर जेईई की तैयारी की थी। सारे चैप्टर की लिस्ट बनाकर इम्पॉर्टेंट टॉपिक्स को बाहर निकाला, फिर शेड्यूल बनाकर समझा।

लॉकडाउन से हुआ फायदा

लॉकडाउन से यह फायदा हुआ कि एक बार फिर से सिलेबस को रिवीजन करने का मौका मिल गया। दूसरे चरण के लॉकडाउन और परीक्षा लगातार आगे खिसकने से थोड़ा परेशान हुआ लेकिन एलन की फैकल्टीज ने मोटिवेट किया। मैंने एक बार फिर लॉकडाउन में एक-एक टॉपिक का गहराई से रिवीजन किया। आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करने के बाद खुद का स्टार्ट अप खोलने का सपना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत