न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JEE एडवांस के नतीजे जारी, पुणे के चिराग फालोर अव्वल, इन 5 स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने JEE Advanced 2020 परीक्षा के 7 दिन बाद सोमवार 5 अक्टूबर को इसका रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में पूरे देश से कुल 43204 छात्रों ने क्वालीफाई किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 1:02:52

JEE एडवांस के नतीजे जारी,  पुणे के चिराग फालोर अव्वल, इन 5 स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने JEE Advanced 2020 परीक्षा के 7 दिन बाद सोमवार 5 अक्टूबर को इसका रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में पूरे देश से कुल 43204 छात्रों ने क्वालीफाई किया है। आईआईटी बॉम्बे जोन के चिराग फालोर ने AIR-1 हासिल की है। चिराग के 396 में से 352 मार्क्स आए हैं। वहीं AIR- 17 हासिल करने वाली आईआईटी रुड़की जोन की कनिष्का मित्तल गर्ल टॉपर रही हैं। कनिष्का का स्कोर 315 है।

कोरोना की वजह से दो स्थगित हुई JEE एडवांस्ड की परीक्षा इस बार 27 सितंबर को करीब 222 शहरों के 1000 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। JEE एडवांस्ड के लिए एलिजिबल कुल 2.5 लाख कैंडिडेट्स में से 1.60 लाख कैंडिडेट्स ने ही इसके लिए आवेदन किया था। परीक्षा में कुल 43,204 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं। जिनमें से 6,707 लड़कियां हैं। इस साल 1।6 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। आवेदन करने वालों में 96% परीक्षा में शामिल हुए थे। इस वर्ष, रिजल्ट तैयार करते वक्त कक्षा 12 के अंकों पर विचार नहीं किया गया है। नये नियम के अनुसार ये फैसला लिया गया था। इससे पहले जेईई एडवांस्ड में हिस्सा लेने के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में छात्रों को 75% अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। इस साल COVID-19 के कारण, CBSE और CISCE सहित कई बोर्डों ने विशेष योजनाओं के आधार पर परिणाम घोषित किए गए हैं।

इन 5 स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर लॉग इन करें।
- होमपेज पर, "JEE एडवांस्ड 2020 रिजल्ट" पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- JEE एडवांस्ड का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेना न भूलें।

IIT में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

JEE एडवांस का रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही देश भर के 23 IITs में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। JEE एडवांस के रिजल्ट के बाद IITs कटऑफ जारी करेंगे। 6 अक्टूबर से कैंडिडेट्स अपने कटऑफ स्कोर के अनुसार IITs में एडमिशन के लिए काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। काउंसलिंग पोर्टल पर पहुंचने के लिए यहां क्लिक करें।

सर्वर डाउन होने की वजह से हुई देरी

IIT दिल्ली ने JEE एडवांस का रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से रिजल्ट करीब 50 मिनट की देरी से जारी हो सका।

बता दे, देश भर के आईआईटी में प्रवेश के लिए आईआईटी-दिल्ली ने इस वर्ष जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा आयोजित की थी। जेईई-मेन्स जो देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए एक प्रवेश परीक्षा है, वह जेईई-एडवांस्ड के लिए एक पात्रता परीक्षा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती