जम्मू-कश्मीर के पंपोर में आतंकी हमले की खबर है. हमला पाम्पोर बायपास पर हुआ। सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 2 जवानों की मौत हो गई। बाकी 3 का इलाज चल रहा है।
#UPDATE Of the five CRPF jawans, who were injured after terrorists fired upon the Force's road opening party (ROP), two jawans lost their lives. More details awaited. #JammuAndKashmir https://t.co/zIZ5pHKXw2
— ANI (@ANIहमला दोपहर करीब 12:50 बजे पाम्पोर बायपास पर हुआ। सीआरपीएफ की 110BN बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी (आरओपी) पर तैनात थे। इसी दौरान वहां पर कुछ आतंकी पहुंचे और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इलाके की नाकाबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है।
पिछले कुछ महीनों से पुलिस पार्टी और सेना के काफिले पर आतंकी हमले तेज हो गए हैं। कश्मीर के नौगाम में 14 अगस्त को आतंकी हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। 12 अगस्त को भी बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों पर हमला किया गया था, जिसमें एक जवान घायल हुआ था।













