न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयराम ठाकुर ने ली हिमाचल के सीएम पद की शपथ

जयराम ठाकुर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Dec 2017 4:50:38

जयराम ठाकुर ने ली हिमाचल के सीएम पद की शपथ

जयराम ठाकुर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुए इस समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा और नितिन गडकरी भी मौजूद थे। समारोह में राज्य के 30,000 से ज्यादा पार्टी समर्थक भी मौजूद थे, जिन्होंने पारंपरिक पोशाक पहन रखी थी। पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर को जमीनी नेता के तौर पर पहचाना जाता है और उन्होंने हिंदी में शपथ ली।

जयराम ठाकुर छह जनवरी को 53 वर्ष के हो रहे हैं। वह पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं।

ठाकुर की 80 वर्षीय विधवा मां समेत परिवार के अन्य सदस्य भी समारोह में मौजूद थे। उनकी माता मंडी जिले के एक दूरस्थ गांव में रहती हैं।

ठाकुर की पत्नी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले कहा, "यह एक आम आदमी की जीत है।"

शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह, किशन कपूर, सरवीन चौधरी एवं अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री राम लाल मार्कंडे और सुरेश भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर और राजीव सहगल जैसे नए चेहरे भी शामिल थे।

भारद्वाज और गोविंद ठाकुर को छोड़कर सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली। भारद्वाज और ठाकुर ने संस्कृत में शपथ ली।

वरिष्ठ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजीव बिंदल, नरेंद्र ब्रगटा और रमेश धवला को कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई।

भाजपा ने पिछले हफ्ते राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में 44 सीटें जीती थी।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके मंत्रिमंडल के साथी समारोह में अनुपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत