न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन तक सीमित नहीं कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, 5 देशों में फैला

ब्रिटेन के साथ-साथ डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली में नए कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 9:58:50

 ब्रिटेन तक सीमित नहीं कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, 5 देशों में फैला

नए कोरोना वायरस को लेकर ब्रिटेन में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना के इस नए स्ट्रेन को VUI-202012/01 नाम दिया गया है। आशंका है कि यह पहले वाले वायरस से 70% ज्यादा संक्रमण फैलाने वाला है। भारत सहित करीब एक दर्जन देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई सेवाएं स्थगित कर दी हैं। लेकिन अब तक नया कोरोना वायरस कम से कम पांच देशों में फैल चुका है। हालांकि, कई देशों ने आशंका जाहिर की है कि उनके यहां पहले से कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मौजूद हो सकता है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के साथ-साथ डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली में नए कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। ब्रिटेन से एक यात्री रोम पहुंचा था, जिसकी वजह से इटली में नया कोरोना वायरस पाया गया है। फ्रांस में भी नए वायरस को लेकर चेतावनी दी गई है।

फ्रांस ने ब्रिटेन के साथ आवाजाही पर रोक लगाते हुए कहा है कि संभवत: उनके यहां भी नया कोरोना वायरस पहुंच चुका है। असल में म्यूटेशन की वजह से तैयार हुए नए कोरोना वायरस को अधिक संक्रामक बताया जा रहा है और ब्रिटेन में मामले बढ़ने के पीछे इसे ही जिम्मेदार समझा जा रहा है।

नवंबर महीने में ही डेनमार्क में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के 9 मामले मिले थे और एक मामला ऑस्ट्रेलिया में पाया गया था। नीदरलैंड ने कहा है कि इसी महीने उनके यहां कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। बेल्जियम के मामले की आधिकारिक तौर से पुष्टि नहीं हुई है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन में लंदन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सबसे तेजी से फैल रहा है। लंदन और साउथ इस्ट ऑफ इंग्लैंड के 60% मामले नए स्ट्रेन के ही बताए जा रहे हैं। इसकी वजह से ब्रिटेन में कड़ी पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि यह पूरी तरह संभव है कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पहले से फ्रांस में फैल चुका हो, भले ही टेस्ट में इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही हो। उत्तरी आयरलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर ने भी कहा है कि संभवत: उनके यहां भी नया स्ट्रेन पहुंच चुका है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दो लोगों में कोरोना वायरस का बदला हुआ रूप (नया स्ट्रेन) पाया गया है। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने इसकी जानकारी दी। रायटर्स ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के हवाले से बताया कि ये दोनों लोग कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन की यात्रा से लौटे थे।

आपको बता दे, 13 यूरोपीय देशों फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फिनलैंड, रोमानिया, क्रोएशिया और नीदरलैंड्स ने भी UK से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। भारत ने भी 31 दिसंबर तक यूके आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध कल आधी रात से लागू हो जाएगा। कनाडा, आयरलैंड, चिली जैसे कई अन्य देशों ने भी ब्रिटेन आने और जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाई है। जॉर्डन ने 3 जनवरी तक यूके की फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। रूस ने मंगलवार से एक हफ्ते के लिए यूके की फ्लाइट्स रोकने का फैसला लिया है। इसके अलावा पोलैंड, स्विट्जरलैंड, हॉन्ग-कॉन्ग, इजराइल ने भी ब्रिटेन की यात्रा पर रोक लगा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत