न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी का रहने वाला है पकड़ा गया ISIS आतंकी अबू यूसुफ, दिल्ली में बड़े हमले की रच रहा था साजिश

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन ISIS के एक आतंकवादी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 10:42:07

यूपी का रहने वाला है पकड़ा गया ISIS आतंकी अबू यूसुफ, दिल्ली में बड़े हमले की रच रहा था साजिश

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन ISIS के एक आतंकवादी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। धौला कुआं इलाके में शुक्रवार की देर रात शुरू किए गए ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आतंकी को जिंदा पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान दोनों तरफ से काफी गोलीबारी भी हुई। पकड़े गए आतंकी का नाम अबू यूसुफ खान है। उससे लोधी रोड स्थित स्पेशल सेल के ऑफिस में पूछताछ की जा रही है। यूसुफ कई इलाकों में रेकी कर चुका था। पकड़े गए आतंकी के पास से 2 आईईडी और हथियार बरामद किए गए हैं। आतंकी दिल्ली में किसी बड़े शख्स को निशाना बनाने के मकसद से पहुंचा था। एनएसजी दस्ते ने आकर उस IED को डिफ्यूज किया। अबू यूसुफ दिल्ली में कुछ सहयोगियों के साथ काम कर रहा था, जो उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहे थे। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुट गई है। अबू यूसुफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का निवासी है और पुलिस उसके घर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

delhi,delhi terrorst,isis terrorist,delhi news,arvind kejriwal

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर के दौरान दूसरा आतंकी फरार हो गया, उसकी तलाश में पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। आतंकियों की मदद करने वालों का भी पता लगाया जा रहा है।

इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि धौला कुआं में एनकाउंटर के दौरान स्पेशल सेल ने एक आईएसआईएस के आतंकी को पकड़ा है। उसके पास से आईईडी बरामद किए गए हैं। फिलहाल एनकाउंटर जारी है। कुछ और लोग गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका