न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : इरफान पठान ने लगाई ट्रोल्स को लताड़, खेल में धोनी के खराब प्रदर्शन पर 5 साल की बेटी जीवा को मिल रही रेप की धमकी

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ट्रोल्स की इस घिनौनी करतूत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और क्रिकेट कॉमेंटेटर इरफान पठान ने भी ऐसे ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 9:21:21

IPL 2020 : इरफान पठान ने लगाई ट्रोल्स को लताड़, खेल में धोनी के खराब प्रदर्शन पर 5 साल की बेटी जीवा को मिल रही रेप की धमकी

आईपीएल का 13वां सीजन जारी हैं जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक कोई कमाल नहीं दिखा पाई हैं और खिलाडियों के खराब प्रदर्शन के चलते छठे पायदान पर है। ऐसे में लगातार धोनी के प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े हो रहे थे। खुद इरफान पठान ने भी बिना नाम लिए तंज कसा था। लेकिन अब सोशल मीडिया पर ट्रोल्स अपनी खराब मानसिकता के चलते खेल में धोनी के खराब प्रदर्शन पर उनकी 5 साल की बेटी जीवा को रेप की धमकी देने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ट्रोल्स की इस घिनौनी करतूत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और क्रिकेट कॉमेंटेटर इरफान पठान ने भी ऐसे ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

धोनी की टीम इस सीजन में 6 मैच खेलकर 2 में ही जीत दर्ज कर पाई है, जबकि 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। धोनी की टीम इस टूर्नमेंट में फेवरिट मानी जा रही थी। हालांकि सभी जानते हैं कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। लेकिन सोशल मीडिया पर देखें तो कुछ ट्रोल्स ने धोनी के साथ-साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गाली गलौज जैसे पोस्ट करने शुरू कर दिए।

पठान ने एक ट्वीट कर लिखा, 'सभी खिलाड़ी अपना बेहतर दे रहे हैं। कभी-कभी यह काम नहीं आ पाता है लेकिन इससे किसी को यह अधिकार नहीं मिल जाता कि कोई छोटे बच्चे को किसी प्रकार की धमकी दे।'

पठान की बात पर सहमति जताते हुए और ट्रोल्स की ऐसी हरकत पर दुख जताते हुए एक यूजर ने पठान को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'भारत बहुत गलत दिशा में जा चुका है हर तरफ सिर्फ नकारात्मकता ही नकारात्मकता है।' पठान ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'भारत नहीं। लोग।'

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती