न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेन यात्री अब मंगा सकेंगे मैकडॉनल्ड, डोमिनोज, पिज्जा हट, केएफसी, हल्दीराम जैसे मनपसंद ब्रांड का खाना

भारतीय रेलवे खानापान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) अपने यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jan 2021 10:47:14

ट्रेन यात्री अब मंगा सकेंगे मैकडॉनल्ड, डोमिनोज, पिज्जा हट, केएफसी, हल्दीराम जैसे मनपसंद ब्रांड का खाना

भारतीय रेलवे खानापान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) अपने यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह से नई दिल्ली सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों से यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इसके चलते देशभर के लाखों रेल यात्रियों को इसका फायदा होगा, क्योंकि ज्यादातर लोग रेलवे के खाने पर निर्भर होकर ही ट्रेन यात्रा करते हैं। इस सेवा के शुरू होने के बाद रेल सफर के दौरान रेल यात्री रेल रेस्टरो से मैकडॉनल्ड, डोमिनोज, पिज्जा हट, केएफसी, हल्दीराम जैसे मनपसंद ब्रांड का खाना मंगा सकेंगे।

कोरोना की वजह से नहीं मिल रही थी यह सुविधा

कोरोना महामारी के कारण मार्च में ही ट्रेन में खानपान सेवा बंद कर दी गई थी। बाद में ट्रेनों का परिचालन भी बंद हो गया था। जून से विशेष ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन खानपान सेवा सीमित स्तर पर चल शुरू की गई है। आइआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड से सितंबर में ई-कैटरिंग शुरू करने की अनुमति मांगी थी। बोर्ड ने 12 जनवरी को इस सेवा को शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके बाद से आइआरसीटीसी ने उन रेलवे स्टेशनों की पहचान शुरू कर दी है जहां से ई-कैटरिंग सेवा शुरू की जा सकती है।

150 के करीब ब्रांड का खाना उपलब्ध होगा

अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संकट शुरू होने से पहले लगभग 150 कंपनियों को ई-कैटरिंग सेवा के तहत यात्रियों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई थी। यात्री ऑनलाइन ऑर्डर देकर अपनी सीट पर जायकेदार भोजन मंगा सकते थे। अब फिर से यह सेवा उपलब्ध होगी। बता दे, हल्दी राम, गिट्स फूड्स, नेस्ले, टाटा स्मार्ट फूड सहित 14 कंपनियां आइआरसीटीसी को तैयार भोजन उपलब्ध करा रही हैं। आइआरसीटीसी के कर्मचारी मांग के अनुरूप यात्रियों तक भोजन पहुंचाते हैं। अब इसके साथ ही ई-कैटरिंग सेवा भी शुरू हो जाएगी, लेकिन पेंट्री कार सेवा अभी अगले आदेश तक बंद रहेगी।

नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली सहित दिल्ली के अन्य रेलवे स्टेशनों से फिलहाल राजधानी, शताब्दी, हमसफर सहित 80 ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। इन सभी ट्रेनों को विशेष ट्रेन का दर्जा दिया गया है। जरूरत के अनुसार इनकी संख्या बढ़ रही है। आइआरसीटीसी की कोशिश इन सभी ट्रेनों में ई-कैटरिंग की सेवा शुरू करने की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर