Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP Vs RCB : कोहली को लगा था 18वें ओवर में ही जीत जाएगी पंजाब, आखिरी गेंद तक गया मुकाबला

विराट कोहली ने किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों आठ विकेट से हार झेलने के बाद मैच को लेकर हैरानी जताई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 12:12:34

KXIP Vs RCB : कोहली को लगा था 18वें ओवर में ही जीत जाएगी पंजाब, आखिरी गेंद तक गया मुकाबला

बीते दिन का आईपीएल का मुकाबला पंजाब और बेंगलोर के बीच खेला गया था जो कि आखिरी गेंद पर जाकर ख़त्म हुआ और बेहद रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में बेंगलोर 171 रन बना पाई जिसे पंजाब के बल्लेबाज आसानी से पार करने वाले थे। लेकिन अंतिम के ओवर में ऐसा दबाव आया कि मैच के परिणाम अंतिम गेंद पर तय हुए। पंजाब ने 177 रन बनाकर 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया। किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों आठ विकेट से हार झेलने के बाद मैच को लेकर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि यह मैच 18वें ओवर में खत्म हो जाएगा लेकिन थोड़े से दबाव से खेल में कुछ भी संभव है।
कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘यह काफी आश्चर्यचकित करने वाला था। हमें लगा था कि मैच 18वें ओवर में खत्म हो सकता है। आखिरी ओवरों में थोड़ा सा दबाव आपको भ्रमित कर सकता है और ऐसे में कुछ भी संभव है।’ कोहली ने हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब के अच्छे प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि उनकी टीम मैच में बेहतर स्थिति में नहीं थी। दरअसल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को जीत के लिए आखिरी की 18 गेंदों में 11 रनों की जरुरत थी और अर्धशतक जड़ चुके केएल राहुल और क्रिस गेल क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन फिर क्रिस मोरिस ने 18वें ओवर में मात्र चार रन दिए। इसके बाद पंजाब को 12 गेंदों में सात रन की दरकार थी, तब ईसुरु उडाना ने 19वें ओवर में सिर्फ पांच रन दिए। आखिरी की छह गेंदों में पंजाब को सिर्फ दो रन ही चाहिए था और ऐसा लग रहा था कि मैच पहली ही गेंद पर जीत जाएगी, लेकिन फिर आखिरी में युजवेंद्र चहल पांच गेंदों में सिर्फ एक रन दिए और पंजाब ने गेल का विकेट भी गंवा दिया। इसके बाद पंजाब को आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए थे, तब नए बल्लेबाजी निकोलस पूरन ने मैदान पर उतरकर छक्का जड़कर मैच खत्म किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका