Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : क्या राजस्थान टीम के लिए सिरदर्द बने संजू सैमसन, ट्रेलर जबरदस्त फिल्म फ्लॉप

इस मैच में टॉस हारकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान राजस्थान की तरफ से कोई टिकाऊ बल्लेबाजी नहीं देखने को मिली। सैमसन 36 रन बनाकर जेसन होल्डर की बॉल पर बोल्ड हुए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 9:30:04

IPL 2020 : क्या राजस्थान टीम के लिए सिरदर्द बने संजू सैमसन, ट्रेलर जबरदस्त फिल्म फ्लॉप

राजस्थान रॉयल्स (RR) का बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से मुकाबला था जिसमें राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ हैदराबाद की अभी भी प्लेऑफ की उम्मीदें बनी हुई हैं। इस मैच में टॉस हारकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान राजस्थान की तरफ से कोई टिकाऊ बल्लेबाजी नहीं देखने को मिली। सैमसन 36 रन बनाकर जेसन होल्डर की बॉल पर बोल्ड हुए। सीजन की शुरुआत में सैमसन ने अपने तूफानी अंदाज से खूब वाहवाही लूटी। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही वो फ्लॉप होने लगे, जिसके बाद उनकी आलोचना भी शुरू हो गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो संजू सैमसन ने शुरुआती दो मुकाबलों को छोड़कर कोई भी बड़ी पारी नहीं खेली है और ना ही टीम को कोई मैच जीता पाए।
सैमसन ने आईपीएल 2020 का आगाज एकदम धमाकेदार अंदाज में किया था। उन्होंने पहले चेन्नई सुपर किंग्स और फिर किंग्स एलेवेन पंजाब के खिलाफ तूफानी अर्धशतक लगाया था। सैमसन ने इन दो मुकाबलों में 74 गेंदों में 159 रन बना डाले थे। इस दौरान उनका औसत जहां 80 के करीब था वहीं स्ट्राइक रेट भी 215 थी। उनकी दोनों पारियों की बदौलत ही राजस्थान ने अपने शुरू के दोनों मुकाबले जीते थे। हालांकि इसके बाद सैमसन का बल्ला खामोश हो गया और वे खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाने लगे। इसके लिए उनकी जमकर आलोचना भी होने लगी। सैमसन ने अगले नौ मुकाबले में 102 गेंदें खेली और सिर्फ 113 रन ही बना पाए। इस दौरान उनकी औसत 10 के करीब पहुंच गई तो स्ट्राइक रेट सौ के पास लुढ़क गई। सैमसन अब तक के इस सीजन में 11 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से 272 रन बनाए हैं। ये दोनों ही अर्धशतक उनके शुरू के ही दोनों मुकाबले में आए थे, इसके बाद वे सिर्फ छोटी-छोटी पारियां ही खेल पाए। राजस्थान की लगातार हार का एक मुख्य कारण खुद संजू सैमसन भी हैं, जो जरुरत के समय टीम के लिए रन नहीं बना पा रहे हैं और अपनी विकेट फेंककर पवेलियन लौट रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका