न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 / राजस्थान ने चेन्नई को 16 रन से हराया, सैमसन और तेवतिया जीत के हीरो

आईपीएल के 13वें सीजन के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 16 रन से हरा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 11:40:43

IPL 2020 / राजस्थान ने चेन्नई को 16 रन से हराया, सैमसन और तेवतिया जीत के हीरो

आईपीएल के 13वें सीजन के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 16 रन से हरा दिया। शारजाह में खेले गए मैच में रॉयल्स ने 217 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में चेन्नई 6 विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। आईपीएल में रॉयल्स की चेन्नई के खिलाफ यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 28 मार्च 2010 को अहमदाबाद में 17 रन से शिकस्त दी थी। रॉयल्स ने 7 विकेट गंवाकर 216 रन बनाए, जो यूएई में आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 18 अप्रैल 2014 को किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ ही 206 रन बनाए थे। सैमसन के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने 69 रन की पारी खेली। स्मिथ ने लीग की 9वीं और संजू सैमसन ने अपनी 11वीं फिफ्टी लगाई। साथ ही सैमसन 19 बॉल पर फिफ्टी लगाने वाले 8वें प्लेयर भी बने। रॉयल्स की जीत के हीरो संजू सैमसन और स्पिनर राहुल तेवतिया रहे। सैमसन ने 32 बॉल पर 74 रन की पारी खेली थी। वहीं, तेवतिया ने चेन्नई के तीन खिलाड़ियों को आउट किया।

आखिर में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोफ्रा आर्चर ने 8 बॉल पर 27 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने पारी और लुंगी एनगिडी के आखिरी ओवर में 30 रन लिए। इसमें आर्चर ने 4 छक्के लगाए। इन पारी की बदौलत रॉयल्स ने 7 विकेट गंवाकर 216 रन बनाए। चेन्नई के लिए सैम करन ने 3 विकेट लिए, जबकि दीपक चाहर, एनगिडी और पीयूष चावला को 1-1 विकेट मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?