Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : जानें विजेता और अन्य टीम को मिलेगी कितनी इनामी राशि

जीतने वाली टीम को एक मोटी रकम दी जाती हैं। इस बीच सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि इस बार विजेता टीम को कितने करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा?

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 10:43:50

IPL 2020 : जानें विजेता और अन्य टीम को मिलेगी कितनी इनामी राशि

दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल के 13वें सीजन का खिताबी मुकाबला 10 नवंबर को मुंबई और दिल्ली के बीच होगा। जो भी इस मैच में जीतेगा वो इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लेगा। जीतने वाली टीम को एक मोटी रकम दी जाती हैं। इस बीच सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि इस बार विजेता टीम को कितने करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने कोरोना महामारी के चलते इस बार विजेता टीम को पहले से तय रकम का आधा हिस्सा ही देने का फैसला किया है। इसका मतलब ये हुआ कि इस बार आईपीएल विजेता को 20 करोड़ रुपए के स्थान पर 10 करोड़ रुपये ही दिए जाएंगे, जबकि हारने वाली टीम को अब साढ़े 12 करोड़ के स्थान पर 6.25 करोड़ रुपये ही मिलेंगे।

वहीं, क्वालियफायर में हारने वाली हर टीम को 4.375 करोड़ रुपये मिलेंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बीसीसीआई ने मार्च में ही खर्च में कटौती की कवायद शुरू की थी और यह फैसला उसी का हिस्सा है। बीसीसीआई के मुताबिक, सभी फ्रेंचाइजी की आर्थिक स्थिति अच्छी है। उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रायोजन जैसे कई तरीके भी हैं इसलिए पुरस्कार राशि घटाने का फैसला लिया गया। खबरों के मुताबिक, अभी यह साफ नहीं है कि ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) और पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) धारकों को कितने रुपये दिए जाएंगे, लेकिन 2019 में इन्हें अच्छी खासी रकम दी गई थी। पिछले साल ऑरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर को 10-10 लाख रुपये मिले थे।

बता दें कि आईपीएल 2020 में अभी तक केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। राहुल 670 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। इसके बाद डेविड वार्नर (546 रन) हैं। वहीं, पर्पल कैप की अगर बात करें तो मुंबई के जसप्रीत बुमराह 27 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं, उन्हें दिल्ली के कागिसो रबाडा (25 विकेट) से चुनौती मिल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका