VIDEO : प्रीति जिंटा ने शेयर किया विडियो, अब तक 35 दिन में करवा चुकी हैं 20 बार कोरोना टेस्ट
आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा भी UAE में मौजूद हैं और अपनी टीम को चीयर करती हुई नजर आती हैं।
Posts by : Ankur Mundra |
Updated on: Thu, 22 Oct 2020 9:35:35
कोरोना के चलते इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में ना कराकर UAE में कराया जा रहा हैं। UAE में इसके लिए बायो बबल वातावरण तैयार किया गया हैं जिसमें कड़े नियमों के साथ कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा भी UAE में मौजूद हैं और अपनी टीम को चीयर करती हुई नजर आती हैं। प्रीति जिंटा के भी इन 35 दिनों में 20 बार कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। प्रीति जिंटा ने इसे लेकर अपना अनुभव शेयर किया है।
प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आईपीएल के दौरान तो उनका जोश देखते ही बनता है। ऐसे में प्रीति ने महामारी के बीच आईपीएल के आयोजन के अपने अनुभव और इसके इंतजामात के बारे में बताया है। प्रीति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा कर इस बारे में बात की है। इस वीडियो में उन्होंने खुद को कोरोना टेस्ट क्वीन भी बताया है।