न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : प्लेऑफ के सभी टीम की जगह हुई पक्की, अब होगी ताज के लिए जंग

आईपीएल के 13वें सीजन में अब तक 56 मैच हो चुके हैं और उसके बाद टॉप-4 टीम मिल गई है जिनमें ताज के लिए जंग होनी हैं। इस बार का चैम्पियन बनने के लिए हर टीम अपना पूरा दमखम दिखा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Nov 2020 12:05:34

IPL 2020 : प्लेऑफ के सभी टीम की जगह हुई पक्की, अब होगी ताज के लिए जंग

आईपीएल के 13वें सीजन में अब तक 56 मैच हो चुके हैं और उसके बाद टॉप-4 टीम मिल गई है जिनमें ताज के लिए जंग होनी हैं। इस बार का चैम्पियन बनने के लिए हर टीम अपना पूरा दमखम दिखा रही हैं। दिल्ली-बेंगलुरु को भी अपने पहले खिताब का इंतजार हैं। वहीँ मुंबई 5वीं और हैदराबाद तीसरी बार चैंपियन बनना चाहेगी। इस बार का आईपीएल बेहद रोमांचक रहा हैं जहां आखिरी मैच में जाकर क्वालीफाई करने वाली टीमों की स्थिति साफ़ हो सकीं। अब पहला क्वॉलिफायर मुकाबला होना हैं जो कि 5 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। इसमें मुंबई और दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीँ 6 नवंबर को अबु धाबी में हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,mumbai indians,royal challengers bangalore,delhi capitals,sunrisers hyderabad

मुंबई इंडियंस के पास लगातार दूसरा खिताब जीतने का मौका

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन के फॉर्म को इस सीजन में भी जारी रखा। चेन्नई के खिलाफ सीजन का पहला मैच हारने के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार दूसरी बार प्ले-ऑफ में जगह बनाई। यह टीम इस सीजन में काफी बैलेंस्ड नजर आई।

टीम को बैट्समैन और बॉलर्स ने अहम मौकों पर अपने दम पर टीम को जीत दिलाई। 3 बैट्समैन क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव 400+ रन बना चुके हैं। वहीं, टीम के 3 बॉलर्स सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हैं। मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,mumbai indians,royal challengers bangalore,delhi capitals,sunrisers hyderabad

दिल्ली की टीम लगातार दूसरी बार प्ले-ऑफ में पहुंची

दिल्ली की टीम ने सीजन की शुरुआत में कुछ अच्छे बदलाव किए। फ्रैंचाइजी ने शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे जैसे बैट्समैन को टीम में शामिल किया। आर अश्विन जैसे स्पिनर को टीम से जोड़ा। सीजन में 19 विकेट ले चुके एनरिच नोर्तजे को भी क्रिस वोक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया। ये सभी फैसले सही साबित हुए।

गेंदबाजी की दम पर दिल्ली ने सीजन में 6 बार टारगेट डिफेंड किए। दिल्ली ने लगातार दूसरी बार प्ले-ऑफ में जगह बनाई। पिछली बार क्वॉलिफायर-2 में उसे चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,mumbai indians,royal challengers bangalore,delhi capitals,sunrisers hyderabad

हैदराबाद लगातार 5वीं बार प्ले-ऑफ में पहुंची

हैदराबाद की टीम 2016 के बाद से लगातार 5वीं बार प्ले-ऑफ में पहुंची है। टीम ने दो बार (2009, 2016) में खिताब जीत चुकी है। टूर्नामेंट में शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद टीम ने शानदार कमबैक किया। आखिरी 3 मैच जीतकर बेहतर नेट रन रेट की वजह से टीम ने प्ले-ऑफ में जगह बनाई।

इस सीजन में टीम बैलेंस्ड नजर आई। कप्तान डेविड वॉर्नर की अगुवाई में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉर्नर ने 500, मनीष पांडे और बेयरस्टो ने टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, राशिद खान, संदीप शर्मा और टी नटराजन ने टीम को भुवनेश्वर कुमार की कमी नहीं खलने दी।

भुवनेश्वर चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। चोटिल मिशेल मार्श की जगह टीम में आए जेसन होल्डर (5 मैच, 10 विकेट) ने अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से टीम को अंतिम-4 में पहुंचाया।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,mumbai indians,royal challengers bangalore,delhi capitals,sunrisers hyderabad

2016 के बाद पहली बार RCB ने टॉप-4 में जगह बनाई

बेंगलुरु के पास पहली बार खिताब जीतने का मौका होगा। एक्सपीरियंस और युवा खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत टीम प्ले-ऑफ में पहुंचने में कामयाब रही।

पहली बार IPL खेल रहे देवदत्त पडिक्कल ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 472 रन रन बनाए हैं। युजवेंद्र चहल (20 विकेट) सीजन के टॉप-5 बॉलर्स की लिस्ट में एकमात्र स्पिनर हैं।

टीम के कप्तान विराट कोहली (460 रन) और एबी डिविलियर्स (398 रन) ने भी कई मौकों पर टीम को जीत तक पहुंचाया। RCB ने कुल 4 बार (2009, 2011, 2015, 2016) प्ले-ऑफ में जगह बनाई और 3 बार फाइनल खेला है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर