न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 / हार्दिक पंड्या कट शॉट के चक्कर में ऐसे हुए OUT, बॉलिंग कर रहे रसेल भी नहीं समझ पाए की ये हुआ कैसे

आईपीएल के 13वें सीजन के 5वें मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अजीब ढंग से आउट हो गए। किसी को कुछ समझ में नहीं आया आखिर ये हुआ कैसे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Sep 2020 10:08:49

IPL 2020 / हार्दिक पंड्या कट शॉट के चक्कर में ऐसे हुए OUT, बॉलिंग कर रहे रसेल भी नहीं समझ पाए की ये हुआ कैसे

आईपीएल के 13वें सीजन के 5वें मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अजीब ढंग से आउट हो गए। किसी को कुछ समझ में नहीं आया आखिर ये हुआ कैसे। गेंदबाजी कर रहे आंद्रे रसेल भी हैरान रह गए। दरअसल, मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या कट शॉट मारने के चक्कर में आंद्रे रसेल की बॉल पर हिट विकेट आउट हुए। 19वें ओवर की तीसरी गेंद को, जो यॉर्कर थी- पंड्या को छका गई और अचानक गिल्ली गिरी और एलईडी लाइट जल उठी। पंड्या देखते रह गए.. ये क्या हो गया? पंड्या ने रसल की यॉर्कर को खेलने की कोशिश में ज्यादा पीछे चले गए और अपना बल्ला नीचे लाते हुए विकेटों में मार बैठे। पंड्या हंसते हुए वापस जाने लगे। दूसरी ओर रसेल चुपचाप देखते रहे। उन्हें विकेट का जश्न मनाने का मौका ही नहीं मिला।

पंड्या 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर हिट विकेट हुए। इस सीजन का यह पहला हिट विकेट है। उन्होंने इस पारी में एक छक्का जरूर लगाया। वह बाकी बची कुछ गेंदों को अपना निशाना बनाते, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इससे पहले चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 14 रन बनाए थे।

बता दे, लीग में इस तरह आउट होने वाले वे 11वें खिलाड़ी हैं। पहले सीजन (2008) में मुंबई इंडियंस के ही मुसविर खोटे किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हिट-विकेट हुए थे। वहीं, पिछली बार 2019 में राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग कोलकाता के खिलाफ ही हिट-विकेट हुए थे।

बता दे, मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से हराया।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका