न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

International Women's Day: राष्ट्रपति और पीएम ने नारी शक्ति को किया सलाम, मोदी बोले - भारत को महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Mar 2021 10:07:31

 International Women's Day:  राष्ट्रपति और पीएम ने नारी शक्ति को  किया सलाम, मोदी बोले - भारत को महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women's Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं। नरेंद्र मोदी ने कहा भारत राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है और उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना उनकी सरकार का सम्मान है।

देश के हर एक क्षेत्र में महिलाओं ने बुलंदियों को छुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारी शक्ति को सलाम! देश के हर एक क्षेत्र में महिलाओं ने बुलंदियों को छुआ है। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है।'

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं और सभी लोगों से लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने और लैंगिक असमानता को खत्म करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।'

'मिशन शक्ति' के द्वितीय चरण का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सर्वांगीण उन्नयन के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है। उसी क्रम में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'मिशन शक्ति' के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो रहा है। आइए, हम सभी 'मिशन शक्ति' के उद्देश्यों की सफलता हेतु सहभागी बनें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जीवन के सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, मैं वास्तव में इस महान राष्ट्र की नींव को मजबूत करने में भारत की नारी शक्ति की भूमिका की सराहना करता हूं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जीवन के सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है।

महिला सफाई कर्मचारियों के साथ लगे झाड़ू

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भोपाल में महिला सफाई कर्मचारियों से बात की और उनके साथ झाड़ू भी लगाई। शिवराज सिंह ने कहा, 'मुझे खुशी है कि मैंने दिन की शुरुआत सफाई कर्मी बहनों के साथ की। जब मैंने उनसे पूछा कि महिलाओं के लिए क्या होना चाहिए, तो उन्होंने सबसे बड़ी बात कही कि पहली चीज सम्मान होना चाहिए। महिलाओं की सबसे बड़ी चाह सम्मान की है।'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महिला दिवस को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि महिलाएं अपने दम पर इतिहास और भविष्य को बना सकती हैं। किसी को आपको रोकने न दें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया, लिखा 'दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली महिला शक्ति की महानता, उपलब्धि और योगदान को मेरा नमन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत