न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सफाई कर्मचारियों संग मुख्यमंत्री शिवराज ने सड़क पर लगाई झाड़ू

सीएम शिवराज ने इस दौरान कहा कि महिलाओं की तरफ से कई तरह के सुझाव आए हैं, लेकिन सबसे बड़ा स्वभाव महिलाओं के सम्मान का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Mar 2021 09:22:51

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सफाई कर्मचारियों संग मुख्यमंत्री शिवराज ने सड़क पर लगाई झाड़ू

दुनिया भर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens day) मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं (Women) को बधाई देने, उन्हें सम्मानित करने के एक मौके के तौर पर देखा जाता है। भारत में भी अन्य देशों की तरह इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अलग अंदाज में दिखे। उन्होंने आज राजधानी भोपाल के नेहरू नगर इलाके महिला सफाई कर्मचारियों के साथ चाय पर चर्चा की और उनका उत्साह वर्धन भी किया। उन्होंने महिला सफाईकर्मियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने हाथों में झाड़ू भी थामी और महिला सफाईकर्मियों के साथ शहर की सड़कों को साफ रखने का संदेश भी दिया। सीएम शिवराज ने इस दौरान कहा कि महिलाओं की तरफ से कई तरह के सुझाव आए हैं, लेकिन सबसे बड़ा स्वभाव महिलाओं के सम्मान का है।

सीएम की सुरक्षा आज महिलाओं के जिम्मे

सीएम शिवराज ने कहा- महिलाएं चाहती हैं कि उनको घर-परिवार और समाज में सम्मान मिले। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार कदम उठा रही है। वहीं, सफाई कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री को सुझाव दिए। सफाईकर्मियों ने मुख्यमंत्री के सामने छुट्टी देने और वेतन बढ़ाने की मांग रखी। सीएम शिवराज के सुरक्षा के काफिले में भी महिला सुरक्षाकर्मी तैनात नजर आईं। मुख्यमंत्री की गाड़ी में ड्राइवर भी महिला ही थीं।

आपको बता दें कि आज यानि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 200 करोड़ रुपए का कर्ज वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रखा गया है। इसके अलावा वे भोपाल में हुनर-हाट का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की 6 हजार महिलाएं शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?
बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर