न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Railway News: कम दूरी के ट्रेन किराए में वृद्धि, ऐसा करने के पीछे रेलवे ने दी ये सफाई

रेलवे प्रशासन पैसेंजर ट्रेन को मेल-एक्सप्रेस की तर्ज पर चला रहा है। इसके चलते ट्रेन का किराया भी बढ़ा हुआ लिया जा रहा है। बढ़े हुए किराए को लेकर रेलवे ने अब सफाई दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Feb 2021 10:28:07

Railway News: कम दूरी के ट्रेन किराए में वृद्धि, ऐसा करने के पीछे रेलवे ने दी ये सफाई

रेलवे ने कम दूरी की ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया है। अमृतसर से पठानकोट का किराया 25 से बढ़कर 55 हो गया है। इसी तरह जालंधर से फिरोजपुर तक डीएमयू का किराया 30 रुपये से बढ़कर 60 रुपये हो गया है। कानपुर और फैजाबाद के लिए सोमवार से शुरू हुई पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों ने बढ़े हुए किराए को लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया था। नाराज यात्रियों ने कहा कि आखिर ट्रेन में ऐसी क्या सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं कि किराया 20 की जगह 45 रुपया कर दिया गया है। साथ ही आरोप लगाया कि एमएसटी धारकों को यात्रा की सुविधा नहीं देना यह साबित करता है कि रेलवे प्रशासन सिर्फ और सिर्फ वसूली पर उतारू है।

रेलवे प्रशासन पैसेंजर ट्रेन को मेल-एक्सप्रेस की तर्ज पर चला रहा है। इसके चलते ट्रेन का किराया भी बढ़ा हुआ लिया जा रहा है। बढ़े हुए किराए को लेकर रेलवे ने अब सफाई दी है। बुधवार को मंत्रालय ने कहा कि कोरोना को देखते हुए अनावश्यक यात्राओं में कमी लाने के लिए किराये में मामूली वृद्धि की गई है। कोरोना लॉकडाउन में छूट के बाद से रेलवे सिर्फ स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। शुरुआत में केवल लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन अब कम दूरी की पैसेंजर ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

रेलवे ने कोविड संकट से पहले के समय की तुलना में 65% मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाना शुरू कर दिया है। जबकि 90% सबअर्बन ट्रेनें भी चलाई जा चुकी हैं। इस वक़्त रोज़ाना कुल 326 पैसेंजर ट्रेनें चल रही हैं। जबकि 1250 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें और 5350 सबअर्बन ट्रेनें चल रही हैं। रेलवे का कहना है कि इस समय चल रही कम दूरी की पैसेंजर ट्रेनें कुल पैसेंजर ट्रेनों का सिर्फ़ 3% ही है। इसलिए इससे बहुत कम यात्री ही प्रभावित हो रहे हैं।

रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि कोरोना का संकट अभी भी बना हुआ है और कुछ राज्यों में स्थिति बिगड़ रही है। कई राज्यों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है और उन्हें यात्रा करने के लिए हतोत्साहित किया जा रहा है। किराए में मामूली वृद्धि को ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने और कोरोना को फैलने से रोकने के प्रयास के तौर पर देखा जाना चाहिए।

किराए बढ़ाए जाने को लेकर रेलवे से सफ़ाई देते हुए ये भी याद दिलाया है क़ि यात्री सेवा पर हमेशा सब्सिडी दी जाती है और प्रत्येक रेल यात्री की हर यात्रा पर रेलवे को घाटा सहना पड़ता है। रेलवे बहुत सी ऐसी ट्रेनें भी चला रहा है जिसकी सीटें बहुत कम भरती हैं।

रेलवे ने पैसेंजर किराए में कितने रूपए की वृद्धि की है?

हर 10 किलोमीटर पर बढ़े हुए किराए किस दर से लागू होंगे? रेलवे के आधिकारिक राष्ट्रीय प्रवक्ता ने विस्तार से समझाते हुए बताया, 'बढ़े हुए किराए की बात अगर आप कम दूरी के लिए करेंगे तो ये प्रतिशत में काफ़ी ज़्यादा लगेगा क्योंकि 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दो स्टेशनों के बीच अगर टिकट 10 रूपए का था तो अब 20 रूपए का मिलेगा। लेकिन अगर 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दो स्टेशनों के बीच के किराए की बात करें तो ये महज़ 10% के करीबी होगा।'

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कम दूरी के सफर पर रेलवे की ओर से किराए में की गई इस वृद्धि पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने एक ट्वीट में लिखा, 'कोविड- आपदा आपकी, अवसर सरकार का। पेट्रोल-डीजल-गैस-ट्रेन किराया। मध्यवर्ग को बुरा फंसाया। लूट ने तोड़ी जुमलों की माया!' गौरतलब है कि दो दिन पहले जब राहुल गांधी ने ट्वीट किया था तब रेलवे ने इसे तथ्‍यात्‍मक रूप से गलत बताया था अब दो दिन बाद किराए में की गई वृद्धि को स्वीकार किया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर